• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूटी सवार महिला को साढ़े 3 किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
05/01/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। दिल्ली में 13 किलोमीटर तक लड़की को घसीदने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि आज बुधवार को जनपद बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार कृषि विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी को ओवरटेक कर टक्कर (Collision) मार दी। जिससे वह ट्रक में फंस गई और ट्रक उसे साढ़े 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। तभी ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना शहर कोतवाली अंतर्गत मवई सर्किट हाउस के समीप हुई।

कृषि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के पद में कार्यरत पुष्पा सिंह (32) पत्नी रणजीत कुमार सिंह निवासी लखनऊ बुधवार की शाम कृषि विश्वविद्यालय से पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। तभी कनवारा गांव की तरफ से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी, जिससे वह स्कूटी समेत ट्रक में फंस गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक रोका नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से ट्रक भगाते हुए आगे निकला। महिला की स्कूटी ट्रक के अगले पहिए में और महिला पिछले टायर में फंसी रही। जिसे चालक साढ़े 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। तभी ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। इस घटना में महिला की डेड बॉडी मांस के लोथड़े में बदल गई।

इस बारे में कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ बीके गुप्ता ने बताया कि महिला के पति रणजीत सिंह यूनिवर्सिटी में सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत थे। पिछले वर्ष कोरोना के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की नियुक्ति हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपने साइड से जा रही थी लेकिन ट्रक चालक ने ओवरटेक करके स्कूटी में टक्कर मारी। इसकी चपेट में आकर वह ट्रक में ही फंसी रही। जिसे ट्रक साढ़े 3 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से कई बार पीडब्ल्यूडी व संबंधित विभाग से मांग की गई है कि यहां पर दोनों और स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। लेकिन आज तक इस और प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जबकि इसके पहले कई घटनाएं हो चुकी हैं। आज की घटना से विश्व विद्यालय परिवार में आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज शाम ट्रक की टक्कर से कृषि विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी की मौत हो गई है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का परिवार लखनऊ में लखनऊ का रहने वाला है। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।

Tags: accident newsbanda news
Previous Post

अवैध आक्सीटोसीन इंजेक्शन बेचने पर मुकदमा दर्ज

Next Post

इन चीजों से बढ़ाएं अपनी यौन क्षमता, जीवन में आएगी खुशहाली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
Sexual Ability

इन चीजों से बढ़ाएं अपनी यौन क्षमता, जीवन में आएगी खुशहाली

यह भी पढ़ें

Yashobhoomi

पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का किया उद्घाटन, जानें खासियत

17/09/2023
Election Commission

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस आज, इन राज्यों में विधानसभा इलेक्शन की तारीखों का हो सकता है ऐलान

16/08/2024
Ramlala

रामलला को उनके जन्मदिन पर पहनाया गया सोने का मुकुट

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version