• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवा कल्याण विभाग की नायाब पहल, नवाचरियों एवं निवेशकों को देंगे एक मंच

Writer D by Writer D
05/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Innovation
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। युवा आदतन इनोवेटिव (Inovative) होते हैं। सरकार या निजी स्तर पर मिले सहयोग से उनका हौसला बढ़ता है। पर, इस मदद की अपनी सीमाएं हैं। हर इन्नोवेटर की पहुंच सरकार एवं पूंजी लगाने वाले निजी क्षेत्र तक नहीं होती। ऐसे में तमाम नवाचार (Innovation) अच्छे होते हुए भी दम तोड़ देते हैं।

ऐसे इनोवेटर्स को स्थानीय स्तर के निवेशकों से ही मदद मिल जाय, इसके लिए प्रदेश का युवा एवं खेल कल्याण विभाग लखनऊ में एक इन्नोवेशन सेंटर शुरू करेगा। इस सेंटर पर हफ्ते में एक दिन नवाचारी एवं निवेशक दोनों एकत्र होंगे। नवाचारी अपने आइडियाज का प्रस्तुतिकरण देंगे। अगर किसी निवेशक को यह पसंद आया तो वह उसे आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

इस संबंध में पिछले दिनों एमएसएमई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और गेट ए फ्रेंचाइजी एलएलपी के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उत्तर प्रदेश चौप्टर ने लखनऊ में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया था। युवा कल्याण विभाग की ओर से शुरू किए जाने वाले स्टार्टअप एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए पीएचडी चौंबर ऑफ कॉमर्स और यूपी एंजेल नेटवर्क सहयोग करने को तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत युवाओं का देश है। देश की करीब 70 फीसद आबादी 35 साल से कम उम्र की है। इनमें से सिर्फ स्कूल जाने वाले युवाओं की संख्या 25 करोड़ से अधिक है। ये युवा डिजिटली भी स्ट्रांग हैं।

अपने स्तर से देश के युवा इन्नोवेशन (Innovation) में लगे भी हुए हैं। इनके नतीजे भी सकारात्मक निकले हैं। मसलन 2015 में ग्लोबल इन्नोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें पायदान पर था। 2022 में सुधरकर 41वें नंबर पर आ गया। आबादी के लिहाज से सर्वाधिक बड़ा प्रदेश होने की वजह से यह देश का सबसे युवा प्रदेश भी है। इन्नोवेशन पर सरकार का खासा जोर भी है। इस बाबत सरकार नयी स्टार्टअप पॉलिसी भी ला चुकी है। पॉलिसी के तहत 2025 तक 10 हजार स्टार्टअप्स शुरू करने का लक्ष्य है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अब तक 7800 स्टार्टअप्स शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में 100 स्टार्टअप्स इनक्यूबेटर के लक्ष्य के सापेक्ष 55 स्थापित हो चुके हैं। कैपेक्स और ओपेक्स अनुदान के तहत इन्क्यूबेटरों को 2.17 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

आइए साथ मिलकर बनाएं नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

नवाचार को ही बढ़ावा देने के लिए “यूपी सरकार ने 2021 में 1000 करोड़ रुपए के ‘फंड ऑफ फंड्स’ की स्थापना की है। इसके अलावा, सिडबी यूपी फंड ऑफ फंड्स के तहत स्टार्टअप्स को 3.30 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। कुल मिलाकर मकसद नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं को सशक्त बनाना है। ऐसे युवा जो अपनी उद्यमशीलता के भरोसे नौकरी मांगने की बजाय देने वाला बने।

6 वर्षों में यूपी के बारे में दुनिया के नजरिये में आया अभूतपूर्व बदलाव : सहगल

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव, खेल और युवा कल्याण विभाग, नवनीत सहगल के अनुसार पिछले 6 वर्षों में, राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। हाल ही में इन्वेस्ट यूपी रोड शो के लिए विदेश यात्रा के दौरान जिस तरह विदेशी निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर रुचि दिखाई वह खुद में अभूतपूर्व बदलाव का सबूत है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में देश और राज्य में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों का नतीजा है। यही वजह है कि नेशनल स्टार्टअप इकोसिस्टम में यूपी के लोगों का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है। यकीनन आने वाले समय में सकारात्मक माहौल के कारण इसमें और वृद्धि होगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

आइए साथ मिलकर बनाएं नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Next Post

उप्र के निपुण विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Nipun

उप्र के निपुण विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

समाजवादी कारवां अब नहीं रूकने वाला: अखिलेश यादव

24/07/2023
kanwariyas

टेंपो डिवाइडर से टकराया युवक की मौत, तीन महिलाएं घायल

03/02/2022
Jewelery

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version