• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मात्र इतने महीने में पैसे होंगे डबल

Writer D by Writer D
06/01/2023
in Business
0
Investment

Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर कोई ऐसी स्कीम में इन्वेस्टमेंट (Investment) करना चाहता है, जो आने वाले समय में उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करे। अगर आप भी निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो सरकारी स्कीम किसान विकास पत्र (Kissan Vikas Patra) आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। पहले की तुलना में अब ये और भी अधिक लाभदायक हो गई है और आपने द्वारा इन्वेस्ट की गई रकम को 120 महीनों में ही डबल बना सकती है।

मोटा रिटर्न पाने का अच्छा विकल्प

अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शानदार निवेश योजना की तलाश में हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय योजना किसान विकास पत्र निवेश के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। सरकार ने हाल ही में इस स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है। केंद्र ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाले Interest Rate में 1.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इसके तहत किसान विकास पत्र की ब्याज दरें भी 20 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई गई हैं। सरकार के इस कदम से स्कीम में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा पहले की तुलना में तीन महीने पहले ही डबल हो जाएगा।

केंद्र के ऐलान के बाद इतनी ब्याज दर

केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2023 के बाद से अब किसान विकास पत्र में निवेशकों का पैसा 123 महीनों के बजाय 120 महीने में ही डबल हो जाएगा। ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद Kisan Vikas Patra में इन्वेस्टमेंट (Investment)पर 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज दरों में इजाफे से पहले इस योजना के तहत निवेशकों को 123 महीने के निवेश पर 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था। नए बदलाव के बाद अब मैच्योरिटी 10 साल में हो जाएगी।

1000 रुपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट

पोस्ट ऑफिस की Kisan Vikas Patra स्कीम में आप महज 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। इसके तहत सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट खोले जा सकते हैं। इसके साथ ही निवेश को नॉमिनी की सुविधा भी मिलती है।

कैसे खुलवा सकते हैं खाता?

किसान विकास पत्र योजना में 10 साल से कम उम्र के नाबालिग का अकाउंट भी खुल सकता है। हालांकि, उनकी तरफ से कोई वयस्क खाता खोल सकता है और जैसे ही नाबालिग की उम्र 10 साल की हो जाती है, अकाउंट उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसमें अकाउंट खुलवाना बेहद आसान हैं।

इसके लिए पोस्ट ऑफिस में जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आपको आवेदन के साथ अपना पहचान पत्र भी जोड़ना होगा। इसके बाद आवेदन और पैसा जमा करते ही आपको किसान विकास पत्र का सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

Tags: kissan vikas patrapost office schemessaving schemes
Previous Post

धनीपुर एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगी आग

Next Post

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

share market
Business

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में उछले शेयर बाजार

04/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Next Post
Arrested

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

जाने प्लाज्मा थेरेपी से जुड़ीं अहम बाते, कौन-किसे दान कर सकता है प्लाज्मा

18/11/2020
junk food

FSSAI ने स्कूल परिसर के 50 मीटर दायरे, कैंटीन में जंक फूड की बिक्री, विज्ञापन पर लगाई पाबंदी

09/09/2020
Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुख्यात अपराधी संजय भाटी की 3.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version