• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापान-दक्षिण कोरिया से हुआ 18,350 करोड़ का एमओयू

Writer D by Writer D
12/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
MoU

18,350 crore MoU from Japan-South Korea

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नई औद्योगिक नीति और कानून व्यवस्था जापान और दक्षिण कोरिया के निवेशकों को भी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि इन देशों की कम्पनियां यूपी में 18,350 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इसके लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार और दोनों देशों की चार कम्पनियों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ है। इससे प्रदेश के 16700 युवाओं को मैन्युफैक्चरिंग, अपशिष्ट प्रबंधन और कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग में नौकरी एवं रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर पिछले महीने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में यूपी सरकार की एक टीम ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (GIS-23) का आमंत्रण देने के लिए जापान और दक्षिण कोरिया गई थी। इस दौरान टीम ने 22 गवर्नमेंट टू बिजनेस (G to B) और गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (G to G) बैठकें की थीं। इन बैठकों से टीम को 25, 456 करोड़ रुपये के नौ निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनसे 17 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है। इनमें से चार प्रस्तावों पर एमओयू हो गया है।

इन कम्पनियों के साथ हुई बी टू जी बैठकें

दक्षिण कोरिया में टीम योगी (Team Yogi) ने कोरिया ओवरसीज इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (केआईएनडी), सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और कूपांग के साथ बी टू जी बैठकें कीं। वहीं जापान में एनटीटी ग्लोबल, सीको एडवांस लिमिटेड, मित्सुई एंड कंपनी और चुबू इलेक्ट्रिक पावर के साथ बी टू जी मुलाकात हुईं। इसके अलावा टीम योगी की प्रमुख निवेशक जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन एसोसिएशन, निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर टोक्यो लेबोरेटरी, वन वर्ल्ड कॉर्पोरेशन और मित्सुई एंड कंपनी ग्लोबल लॉजिस्टिक्स साथ निवेश को लेकर सार्थक बातचीत हुई थी।

ये कम्पनियां करेंगी निवेश

जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन एसोसिएशन और निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर टोक्यो लेबोरेटरी यूपी में कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग में क्रमशः 2500 और 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे यूपी में क्रमशः पांच हजार और 10 हजार नौकरी एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

अपशिष्ट प्रबंधन में वन वर्ल्ड कॉर्पोरेशन पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे प्रदेश में 1500 नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं सीको एडवांस लिमिटेड जैसी कंपनी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे प्रदेश में 200 नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gis
Previous Post

‘स्वच्छ विरासत’ के जरिए चमकाएंगे ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटक स्थल: नेहा शर्मा

Next Post

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Next Post
Investors

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

property seized

शराब माफिया व गैंगस्टर पवन त्यागी की 14 लाख की सम्पत्ति कुर्क

09/06/2021
taliban

अफगानिस्तान के साथ अपनी ही मुद्रा में व्यापार करेगा पाकिस्तान

10/09/2021
Murder

पिता ही निकला अपनी बेटी का हत्यारा

04/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version