• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बौद्ध कथा के दौरान पुलिस पर हमला, SI समेत दो घायल

Writer D by Writer D
12/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस। बुधवार देर रात सादाबाद के गांव जटोई में बौद्ध कथा के दौरान पुलिस (Police) के साथ हुई मारपीट, बवाल के मामले में उप निरीक्षक की ओर से पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गांव के 16 लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि गांव जटोई में चल रही बौद्ध कथा के संबंध में फेसबुक अकाउंट एसीपी सोनू सिंह की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें जटोई गांव में मनुवादी विचारधारा खत्म करने के लिए गांव पहुंचने की बात कही गई थी। इसकी जांच के लिए उपनिरीक्षक नवीन कुमार हमराही अनिल कुमार के साथ 11 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे गांव पहुंचे थे।

इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गालीगलौज, पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी देने के अलावा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मारपीट में उपनिरीक्षक नवीन कुमार व हमराही अनिल कुमार घायल हो गए। इस मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 332, 353, 336, 504, 506 के अलावा आपराधिक कानून अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

इसमें सोनू सिंह पुत्र गुड्डू निवासी नारायच एत्माद्दौला आगरा, अनिल पुत्र वीर नारायण निवासी कृष्णा नगर मथुरा, दीपक पुत्र श्री कृष्ण, गौरव पुत्र श्री कृष्ण, श्री कृष्ण पुत्र सलगा राम, श्री कृष्ण की पत्नी, डबुआ पुत्र नवाब सिंह, पप्पू पुत्र विजेंद्र, सियाराम पुत्र विजेंद्र, दामोदर पुत्र सरवाना, सचिन पुत्र दामोदर, रवि पुत्र दामोदर, नीटू पुत्र दामोदर, उदयवीर पुत्र गीतम सिंह, बंटू पुत्र गीतम सिंह, कृष्णपाल पुत्र सलगा राम निवासीगण जटोई के अलावा 50-60 व्यक्ति व महिला को नामजद किया गया है।

जटोई में चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान हिंदू देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन के दौरान फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था।

वीडियो में मनुवादी विचारधारा को खत्म करने के लिए गांव पहुंचने का आह्वान किया गया था। हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभ्रद टिप्पणी की गई। देवी-देवताओं की तस्वीरों को अशोभनीय हालत में दिखाया गया है। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

गांव के समाज विशेष के लोग हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं। इसका विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: hathras news
Previous Post

नकल विहीन परीक्षा के लिए सख्त कानून लाएगी सरकार: सीएम धामी

Next Post

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
CM Yogi reached the story of Jagadguru Rambhadracharya
उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

09/06/2026
Next Post
Sharad Yadav

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

हाई वैल्यू एरोमैटिक फसलों से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

15/01/2026
arrested

नकली एलईडी टीवी बेचने वाला गिरोह का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

14/03/2022
सीएम योगी

CM योगी आज करेंगे गोरखपुर में बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version