• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीमार शिशु को अस्पताल जा रहे एम्बुलेंस कर्मी रास्ते में रुक कर करने लगे भोजन, इलाज न मिलने से मौत

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही

बीमार शिशु को अस्पताल जा रहे एम्बुलेंस कर्मी रास्ते में रुक कर करने लगे भोजन, इलाज न मिलने से मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही का एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर किसी का भी खून खौल उठे। यहां गंभीर रूप से बीमार शिशु को कटक अस्पताल ले जा रहे एम्बुलेंस कर्मी रास्ते में वाहन रोक कर कथित रूप से देर तक भोजन करते रहे। इससे समय पर इलाज ना मिलने से उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है। राज्य सरकार ने इस मामले में आपात चिकित्सा तकनीशियन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, डायरिया के कारण रविवार को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए एक साल के बच्चे को तबियत बिगड़ने पर कटक, शिशु भवन ले जाया जा रहा था।

सुपर स्पेशिलियटी बाल रोग चिकित्सा संस्थान का निर्माण कार्य 30 तक करें पूरा : योगी

बच्चे की मां गीता बेहरा ने बताया कि 108 नंबर पर कॉल करके बुलाई गई एम्बुलेंस जैसे ही बच्चे को लेकर निकली तो वे लोग भी बारीपदा से निकल गए। लेकिन एम्बुलेंस के चालक, फार्मासिस्ट और अटेंडेंट ने रास्ते में रूक कर दोपहर का खाना खाने का फैसला कर लिया।

उन्होंने कहा कि सभी ने बारीपदा से करीब छह किलोमीटर दूर एनएच18 पर वाहन रोका और एक ढाबे पर भोजन करने लगे।बेहरा ने आरोप लगाया, तीनों ने कहा था कि वे जल्दी खानाा खा लेंगे लेकिन उन्होंने 90 मिनट लगा दिए और बेकार की देरी होने से बच्चे को समय पर मदद नहीं मिली और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह एम्बुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही है। बच्चा जब अपने जीवन के लिए लड़ रहा था तो उन्होंने उसे स्लाइन तक नहीं लगाया।’’

सऊदी से टकराव पाक को पड़ा भारी, डैमेज कंट्रोल में जुटे सेना प्रमुख बाजवा

बच्चे के बारे में सब कुछ पता होने के बावजूद उन्होंने किसी बात पर ध्यान नहीं दिया। एम्बुलेंस ने कटक के लिए वापस अपनी यात्रा शुरू की लेकिन बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए वे उसे बारीपदा से करीब 15 किलोमीटर दूर कृष्णचन्द्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां बेहरा ने बेतनोती थाने में एम्बुलेंस के चालक, फार्मासिस्ट और अटेंडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं एम्बुलेंस चालक बिभिषण मोहंती ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्थानीय लोगों ने उसे पीटा। बेतनोती थाने के प्रभारी अकोश नायक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर एम्बुलेंस जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Tags: # Death of childMajor negligencenegligence of ambulance personnelएंबुलेंस कर्मियों की लापरवाहीबच्चे की मौतबड़ी लापरवाही
Previous Post

सुरक्षा कर्मियों कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेट हुए त्रिपुरा के CM विप्लव देव

Next Post

अकाली दल की सरपंच रणजीत कौर के बेटे की गोली मारकर हत्या

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post

अकाली दल की सरपंच रणजीत कौर के बेटे की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Khalistani terrorist Sukh Bikriwal

खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, दुबई से किया गया डिपोर्ट

31/12/2020
A new variant of Realme 8 5G launched in India

भारत में लॉन्च हुआ Realme 8 5G का एक नया वेरियंट, जाने फीचर्स

16/05/2021

SAARC में तालिबान को शामिल करना चाहता था पाकिस्तान, विदेश मंत्रियों ने रद्द की मीटिंग

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version