• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का अन्नदाताओं से किए वादे खोखले साबित हुए: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसान का हर तरह से शोषण हो रहा है और अन्नदाता से किए गए सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। वोट लेने के लिए किसानों को तमाम लुभावने सपने दिखाकर भाजपा ने उन्हें अपने हाल पर भटकने के लिए खुला छोड़ दिया है। किसान इससे बुरी तरह आक्रोशित हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा किसानों को कर्जमाफी, बिजली में राहत, आय दुगनी करने का भरोसा इन सब वादों को भाजपा ने भुला दिया। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। भाजपा राज में किसानों के नलकूप खराब पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि कन्नौज में किसान आलू के बाद टमाटर के भाव गिरने से परेशान हैं। ठंड में टमाटर के पौधों को बचाने के लिए बार-बार दवा के छिड़काव से फसल की लागत बढ़ गई है। बाजार में टमाटर की कीमतें किसानों को रूला रही है। चंदौली, बलरामपुर आदि जिलों में बहुत धीमी गति से धान की खरीद हो रही है। अधिकांश क्रय केन्द्रों में किसानों को भटकाने की शिकायतें मिल रही है।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से आवारा पशुओं की समस्या खत्म करने का वादा किया था। जनता से वोट लेकर भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। किसान ठंड में पूरी-पूरी रात खेतों में जागकर रखवाली करता है। आवारा पशु किसान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। गौशालाओं में गोमाता की और भी दुर्दशा है। बड़ी संख्या में गायों की मौतें हो गई है। सांड़ों के हमलों से लोगों की जाने जा रही हैं। कितने ही निर्दोष मारे गए हैं।

फूट-फूट कर रोए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, ऐसा क्या हुआ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए जज्बाती

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सच तो यह है कि किसानों के हितों की तमाम कथित योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार के आदेशों-निर्देशों की धज्जियां खुद उनके अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी उड़ा रहे हैं। आवारा पशुओं से जनता और किसानों को निजात कब मिलेगी? भाजपा सरकार तो केवल चुनाव की तैयारियों में ही व्यस्त रहती है। उसे जनता की समस्याओं और किसानों से हमदर्दी कभी नहीं रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

फूट-फूट कर रोए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, ऐसा क्या हुआ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए जज्बाती

Next Post

सितंबर 2023 तक आ सकता है बड़ा कोयला संकट: ऊर्जा मंत्रालय

Writer D

Writer D

Related Posts

New identity gained from CMYUA Campaign
अमेठी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली नई पहचान, अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी

09/09/2026
Cashless treatment will reduce the worry of serious illness expenses
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कवच, कई वर्गों को परिवार सहित कैशलेस इलाज मुहैया कराया

09/09/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंगनवाड़ी का बदला स्वरूप, 70 हजार केंद्रों का कायाकल्प

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने: सीएम योगी

09/09/2026
Next Post
coal crisis

सितंबर 2023 तक आ सकता है बड़ा कोयला संकट: ऊर्जा मंत्रालय

यह भी पढ़ें

Salman Khan

बिग बॉस मेरे जीवन का हिस्सा : सलमान खान

18/07/2023
Bribe

बिजली निगम के बाबू घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

17/11/2023
पीएम मोदी PM Modi

भारत के चिंतन की धारा गुरुदेव के राष्ट्रवाद के चिंतन में भी थी मुखर: पीएम मोदी

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version