• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा वाराणसी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

Yogi reviewed development projects in Prayagraj, Varanasi and Meerut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी मंडल के सांसद और विधायकों के साथ विकास परियोजनाओं की पड़ताल की।

इस विशेष बैठक में उन्होने मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, वाराणसी, जौनपुर , गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ जिलों से आए सांसद और विधायकों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं की जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को निर्देश दिये।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि वाराणसी नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा है। रोड से लेकर ट्रीटमेंट प्लांट, नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ट्रांसपोर्ट फैसिलीटीज तक, रुद्राक्ष कनवेंशन सेंटर से लेकर सिटी कमांड के जरिए ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, अंडरग्राउंड केबलिंग से लेकर कार्गो सेंटर तक, वाराणसी अधुनातन विकास के नए मानक गढ़ रही है।

उन्होने कहा कि जौनपुर , गाजीपुर एवं चंदौली जिलों में भूमि की पर्याप्त उपलब्धता है। यहां पूरा क्षेत्र उर्वर है और कुशल मानव पूंजी से समृद्ध है। यहां औद्योगिक विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। प्रयागराज में कुंभ 2025 के लिए जनप्रतिनिधियों को इसमें बड़ी भूमिका निभानी होगी।

नगर विकास विभाग को डिजिटल इनोवेशन के लिए मिले दो स्कॉच अवार्ड

औद्योगिक विकास में मेरठ मंडल की प्रभावी भूमिका है। यहां राष्ट्रीय राजधानी से भौगोलिक निकटता का लाभ तो है ही, बेहतर कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय इंफ्रस्ट्रक्चर, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था मेरठ मंडल को हर उद्यमी की पहली पसंद बनाती है। रमाला (बागपत) चीनी मिल फिर से चलाई गई है। पुरानी मिलों की क्षमता वृद्धि और आधुनिकीकरण का कार्य हो रहा है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

उन्होने कहा कि 10-12 फरवरी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया जा रहा है। समिट से पहले दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देने की हमारी कार्ययोजना को आशातीत सफलता मिली है। जीआईएस-2023 ऐतिहासिक होने जा रहा है। व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, युवक गिरफ्तार

Next Post

कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

18/04/2026
RTE
उत्तर प्रदेश

RTE: योगी सरकार ने खोले दरवाजे, हर अपवंचित बच्चे को मिल रहा शिक्षा का अधिकार

18/04/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी 34 हजार मेगावाट बिजली

18/04/2026
PM Modi will inaugurate the Ganga Expressway on April 29.
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

18/04/2026
Next Post
cm yogi

कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

murder

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

21/05/2021
lip

फटे होंठों को ऐसे बनाएं सॉफ्ट और गुलाबी

12/03/2026
corona in world

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.32 करोड़ के करीब, 14.66 लाख कालकवलित

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version