• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट आते ही होंगे नगर निकाय चुनाव: सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारम्भ किया।

कार्यसमिति के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि वह नगर निकाय चुनाव की तैयारी करें। ओबीसी कमीशन (OBC Commission)  की रिपोर्ट आते ही प्रदेश में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की घोषणा हो जायेगी। इसलिए नगर निकाय चुनाव में परचम लहराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुट जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का हृदय स्थल है। भगवान राम और श्रीकृष्ण का जन्मस्थान यूपी में है। भगवान शंकर का धाम भी यहीं है। वैदिक ज्ञान को लिपिबद्ध करने की भूमि नैमिषारण्य यहीं है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो उत्तर प्रदेश के महत्व को नहीं समझते वह कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते हैं। पिछली सरकारों ने अगर विरासत का सम्मान किया होता तो उन्हें आज दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ती।

हम विरासत का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहे

हम परम्पराओं को अंगीकार कर विरासत का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। विपक्ष के एजेण्डे में गांव, गरीब, किसान और युवा नहीं थे। उनके एजेण्डे में जाति मत व मजहब थे। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से काम कर रही है। अन्त्योदय के मंत्र को अंगीकार करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाएं बना रही हैं। सबका साथ-सबका विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा व सुशासन का माॅडल खड़ा किया।

भाजपा

वैश्विक मंत्र बन चुका है मोदी है तो मुमकिन है का नारा

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। मोदी है तो मुमकिन है यह वैश्विक मंत्र बन चुका है। मोदी ने जी-20 के साथ प्रत्येक भारतीय को जोड़ने का काम किया है। जी-20 में दुनिया के 20 बड़े देश शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर भारत को अपनी क्षमता दुनिया के सामने प्रकट करने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। वैश्विक मानचित्र पर दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। निवेश रोजगार का सृजन करता है। पर्यटन के क्षेत्र में यूपी तीसरे स्थान पर था आज पहले स्थान पर है। प्रदेश सरकार यूपी के परम्परागत उद्यम को प्रोत्साहित कर रही है। एक करोड़ 60 लाख के परम्परागत उत्पाद निर्यात किया जा रहा है। किसानों से सीधे धान की खरीद हो रही है।

विपक्षियों के लिए दिल्ली दूर: भूपेन्द्र चौधरी

अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्षियों के लिए दिल्ली दूर है। पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों ने अभी तक केवल अपने परिवार व जाति का ही भला किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करेगी। यह लक्ष्य हम सब पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मिलकर प्राप्त करेंगे। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष ने निकाय चुनाव में अड़ंगा डालने का काम किया है।

ये पदाधिकारी रहे मंचासीन

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में विनय कटियार, रमापतिराम त्रिपाठी, स्वतंत्रदेव सिंह,डाॅ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, संजीव चौरसिया, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के.सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, सांसद हरीश द्विवेदी और संजीव बालियान मंच पर विराजमान रहे।

UP Board एग्जाम को लेकर एक्शन में योगी सरकार, नकल करने पर लगेगा NSA

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने किया।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

मोंटेरे पार्क में अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली

Next Post

नैनीताल की ‘नमकीन’ को मिले प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

18/04/2026
RTE
उत्तर प्रदेश

RTE: योगी सरकार ने खोले दरवाजे, हर अपवंचित बच्चे को मिल रहा शिक्षा का अधिकार

18/04/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी 34 हजार मेगावाट बिजली

18/04/2026
PM Modi will inaugurate the Ganga Expressway on April 29.
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

18/04/2026
Next Post
Namkeen

नैनीताल की 'नमकीन' को मिले प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान

यह भी पढ़ें

Ranbir sister Riddhima birthday

रिद्धिमा कपूर की बर्थडे पार्टी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ऐसे बनाया खास

15/09/2020
arrested

नाबालिग की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस बरामद

02/04/2021
cm yogi

CM योगी ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version