• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सातवें घरेलू रोड शो इवेंट में बेंगलुरु के निवेशकों को आमंत्रित करेगी टीम योगी

Writer D by Writer D
22/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित करने मंत्रियों का समूह सोमवार को बेंगलुरु में आयोजित रोड शो इवेंट (Road Show) में हिस्सा लेगा। यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम (Team Yogi) सोमवार को यहां रोड शो इवेंट में शिरकत करेगी। यहां से बड़े पैमाने पर निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाओं व अवसरों के बारे में अवगत कराया जाएगा।

बता दें कि विदेशों में टीम योगी के सफल रोड शो (Road Show) के बाद 5 जनवरी से देश के 9 बड़े महानगरों में रोड शो की शुरुआत हुई। अब तक छह बड़े शहरों (मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद व अहमदाबाद) में रोड शो इवेंट हो चुके हैं। सातवें शहर बेंगलुरु में सोमवार को रोड शो इवेंट है।

रोड शो (Road Show) के पहले और बाद में भी जारी रहेगा बैठकों का दौर

बेंगलुरु में सीएम योगी की टीम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह व गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, इंफ्रास्ट्रक्चर व इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार, इनवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश, विशेष सचिव आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी, यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह व यूपी डिफेंस कॉरिडोर के नोडल ऑफिसर आरकेएस भदौरिया उद्योगपतियों के साथ मुखातिब होंगे। यह मुलाकात बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) के आधार पर होगी। रोड शो के दौरान कई नामचीन उद्योगपतियों से भी मुलाकात होगी, जिसमें मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे और निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

बीटूजी मीटिंग्स में उद्योगपतियों व संगठनों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

बेंगलुरु में मंत्रिसमूह व अधिकारियों की 32 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उद्योगपतियों से भी मुलाकात होगी। विप्रो इंटरप्राइजेज, ब्रिटेनिया इंडस्ट्री, एमकेयू लिमिटेड, ओला इलेक्ट्रिक, किशन क्रॉफ्ट लिमिटेड, ज्योति लैब्स, ओरियंट प्रेस लिमिटेड, बेस्ट कॉरपोरेशन, एमटीआर फू़ड्स, जेआर ग्रुप समेत कई समूहों के प्रतिनिधि भी इस रोड शो इवेंट में शामिल होंगे।

Tags: Lucknow Newsroad showteam yogiup gisup gis 2023
Previous Post

सीतापुर में 2 लाख से ज्यादा लोगों को मिला ‘अपना घर”: सीएम योगी

Next Post

तमिलनाडु में जूते मारकर राम की प्रतिमाओं का जुलूस निकालने वाले लापता: चंपत राय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

सपा के ‘पीडीए’ का खेल समझ चुकी है जनता, मोदी-योगी के साथ खड़ा है हर वर्ग

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

22/04/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

21/04/2026
Next Post
Champat Rai

तमिलनाडु में जूते मारकर राम की प्रतिमाओं का जुलूस निकालने वाले लापता: चंपत राय

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत : योगी

04/05/2024
rupali ganguly

‘अनुपमां’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा पर किया मजेदार पोस्ट

03/04/2021
Makeup

मोटा चेहरे पर मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

01/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version