• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेडिकल, इंजीनियरिंग की फीस अब भरेगी सरकार, जानें किन्हें होगा फायदा

Writer D by Writer D
23/01/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
UPUMS
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेडिकल (Medical) और इंजीनियरिंग (Engineering) की पढ़ाई या तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है. अगर आप NEET, JEE Mains या किसी और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं.. लेकिन आपको पैसों की तंगी है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं. आप बस मन लगाकर पढ़िए और नीट, जेईई मेन जैसे एग्जाम पास कीजिए. एडमिशन और आगे की पढ़ाई की फिक्र सरकार करेगी. जी हां, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने ये घोषणा की है. सीएम शिवराज ने कहा है कि एमपी में Medical, Engineering Fees का भुगतान राज्य सरकार करेगी.

Madhya Pradesh CM ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान ये ऐलान किया है. वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और एक सीएम राइज स्कूल का शिलान्यास भी किया. कई घोषणाएं कीं, जिनमें से एक एमबीबीएस और बीई/ बीटेक जैसे कोर्सेस की फीस को लेकर थी. जानिए ये फायदा किन छात्र छात्राओं को मिलने वाला है?

Medical, Engineering Free Education: किन्हें होगा फायदा

एमपी सीएम ने कहा कि ‘हमने फैसला किया है Madhya Pradesh में हर गरीब का घर होगा. कोई बेघर नहीं रहेगा. सब पढ़ेंगे. इसलिए भाजपा सरकार ने ऐसे छात्रों की इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्सेस की फीस भरने का फैसला किया है जो गरीब और टैलेंटेड हैं. सरकार मेरिट वाले बच्चों को आगे पढ़ने के लिए उनकी फीस भरेगी. ऐसे बच्चे जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये तक है.’

रविवार, 22 जनवरी 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का शिलान्यास किया जो 248.27 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है. इसके अलावा 60.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और हिर्रवाह बैढ़न व चकरिया में बन रहे CM Rise School का शिलान्यास भी किया.

UPSC Exam में न करें ये गलतियां, वर्ना सही जवाब के बावजूद नहीं मिलेंगे नंबर

इस मौके पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि सिंगरौली के शासकीय माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ कर निकलने वाले छात्र सिर्फ यहीं नहीं, बल्कि देश-विदेश में तकनीकी सहायता देंगे. यह शिवराज सरकार का बड़ा काम है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लक्ष्य से काम कर रही है. अभी तक देश में 642 नए मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार हो गए हैं. हर राज्य में AIIMS भी संचालित होने लगा है.

Tags: Education NewsEngineering educationEngineering Free EducationmedicalMedical educationShivraj government
Previous Post

UPSC Exam में न करें ये गलतियां, वर्ना सही जवाब के बावजूद नहीं मिलेंगे नंबर

Next Post

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
J&K High Court

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली हैं नौकरियां, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Cyclone Remal

आज रात तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से टकराएगा चक्रवात मांडूस, प्रशासन अलर्ट

09/12/2022
dr dinesh sharma

श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भगवान बाल्मीकि ने किया : डा. शर्मा

20/10/2021
Bada Mangal

ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, इस मंत्र से करें बजरंगबली को करें प्रसन्न

20/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version