• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के भतीजे ने की मारपीट, मारी गोली

Writer D by Writer D
25/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Rekha Arya

Uttarakhand Minister Rekha Arya's nephew assaulted

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। जिले में उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) के भतीजे सौरभ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि मंत्री के भतीजे तमंचा लेकर युवक का पीछा कर रहे है। जिसके बाद एक खंभे के पास युवक पर फायरिंग (Firing) कर देते हैं। जिसके बाद युवक को धमकी देते हुए नजर आ रहे है। पड़ोस में एक युवक ने छत से पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना 23 जनवरी की रात बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा की रहने वाली रीना सिंह का पड़ोस में रेखा आर्य (Rekha Arya) के भतीजे सौरभ रहते है। सोमवार को महिला के घर के सामने शराब के नशे में कुछ लोग घूम रहे थे। जिसका महिला ने विरोध किया। जिसके बाद वहां सौरभ पहुंचा। सौरभ का महिला से विवाद हो गया। जिसके बाद सौरभ ने अपने 20 साथियों को बुला लिया। और हंगामा करने लगे। महिला ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से सौरभ के साथियों ने महिला पर हमला बोल दिया। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि यहां हर दिन लोग भीड़ जुटाकर माहौल खराब करते हैं। कभी शराब पीकर रास्ते में घूमते है, तो कभी जुआ खेलने आ जाते हैं। इसी बीच 23 जनवरी की रात मंत्री रेखा आर्य के भतीजे सौरभ पहुंचे। उन्होंने धमकी देते हुए गोली चला दी।

महिला का पड़ोसी सहित तीन लोग घायल

पुलिस ने बताया कि मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) का भतीजा सौरभ बारादरी में रहता है। वीडियो में सौरभ फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। दोनों पक्षों में गाली गलौज की वीडियो भी सामने आई है। पड़ोस के एक युवक ने अपने मकान की छत से पूरी घटना की वीडियो भी बना ली। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट में महिला रीना के पड़ोसी राजा, सुमित एक अन्य घायल हुए है। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मंत्री के भतीजे पर केस दर्ज

इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि रीना सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पीली जर्सी पहने जो युवक हाथ में तमंचा लिए फायरिंग कर रहा है वह मंत्री का भतीजा सौरभ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रेखा आर्य (Rekha Arya) उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह बरेली की रहने वाली हैं। पूर्व में उनके रेखा आर्य के बेटे और बरेली के नवाबगंज विधानसभा के प्रत्याशी रहे एमपी आर्य के खिलाफ भी आचार संहिता के उलंघन का केस दर्ज हो चुका है।

Tags: baerilley newsRekha Aryaup newsuttarakhand cabinet minister
Previous Post

Building Collapse: सपा विधायक का बेटा हिरासत में, याजदान बिल्डर्स ने बनाया अपार्टमेंट

Next Post

डिज़ायर पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, कार चालक की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
Next Post
Road Accident

डिज़ायर पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, कार चालक की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Banana

जीआई की रेस में रमचौरा का केला भी

29/08/2023
राहुल गांधी Rahul Gandhi

देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए रहना चाहिए तैयार : राहुल गांधी

09/03/2021
Swing

स्कूल में झूला गिरने से दो मासूम दबे, एक की दर्दनाक मौत

12/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version