• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर फसाड लाइट से जगमग हुआ विधानभवन और लोकभवन

Writer D by Writer D
25/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Facade lights

Facade lights

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर बुधवार को फसाड लाइट (Facade lights) से विधानभवन और लोकभवन जगमग हो गए। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर के सरकारी भवनों को विद्युत झालरों से सजा दिया गया है।

राजधानी में राजभवन से लेकर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आवास एवं सरकारी इमारतों को विद्युत बल्बों से सजा दिया गया है। प्रमुख सड़कें भी तिरंगा प्रकाश में रंगी नजर आ रही है। प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाई कोर्ट और लखनऊ बेंच के भवन भी बिजली की रोशनी में नहाने लगे हैं।

वहीं गणतंत्र दिवस (Republic Day)  पर तैयारियों को लेकर बच्चे और बुजुर्ग सभी उत्साह से भरे रहे। बाजार में तिरंगा कलाई बैंड, झंडा, कैप, बैच, गाल स्टीकर आदि खरीदने की होड़ बच्चों व युवाओं में देखी गई। सभी सरकारी भवनों पर झंडा फहराने के लिए आज तैयारियां भी की गईं। सभी सरकारी भवनों में झंडा फहराने के स्थलों पर साफ-सफाई व चबूतरों आदि का रंगरोगन किया गया।

Facade lights

प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के अनुसार हर जनपद के कलेक्ट्रेट, विकास भवन और अन्य सरकारी भवन देर शाम तक तिरंगी रोशनी से नहा गए।

गौरतलब है कि उप्र सरकार ने इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया था।

UP 112 पर दूसरों की मदद के लिए कॉल करने वाले नागरिक होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ में विधान भवन के समक्ष होगा, जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सेना, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, एनसीसी, स्कूल के बच्चों व विभिन्न विभागों की झांकियों आदि की संयुक्त परेड का अभिवादन स्वीकार करेंगी।

Tags: Facade lightsLucknow newrepublic dayrepublic day 2023
Previous Post

UP 112 पर दूसरों की मदद के लिए कॉल करने वाले नागरिक होंगे सम्मानित

Next Post

गणतंत्र दिवस पर यूपीपीसीएल के कार्मिकों को बोनस का तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक दक्षता में यूपी को बड़ी उपलब्धि

18/04/2026
Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Next Post
UPPCL

गणतंत्र दिवस पर यूपीपीसीएल के कार्मिकों को बोनस का तोहफा

यह भी पढ़ें

अमेरिका का खुलासा

भारत के खिलाफ ड्रैगन ने रची थी ये खतरनाक साजिश, अमेरिका का खुलासा

22/07/2020
CM Yogi

धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं, मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो: मुख्यमंत्री योगी

21/03/2026
Crop Cutting

क्रॉप कटिंग के माध्यम खरीफ की फसलों की उत्पादकता पर योगी सरकार की पैनी नजर

03/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version