• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 180 यात्रियों की जान

Writer D by Writer D
29/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Air Asia

Air Asia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते होते टल गया। एयर एशिया (Air Asia) की लखनऊ कोलकाता उड़ान के लिए विमान रनवे पर दौड़ा ही था कि अचानक एक पक्षी विमान के दूसरे इंजन से टकरा गया। संयोग अच्छा था कि पायलट की नजर पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक लिया। तत्काल विमान के इंजन की जांच की गई। गनीमत रही कि विमान के दोनों इंजन पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे थे। इस हादसे में किसी इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

घटना रविवार दोपहर की है। हादसे के बाद विमान (Air Asia) में सवार सभी यात्रियों को उतार कर वापस एयरपोर्ट भेज दिया गया है। अब इन सभी यात्रियों को किसी दूसरे विमान से गंतव्य को रवाना किया जाएगा। इस हादसे के संबंध में विमान में सवार कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यात्री अम्बुज सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो डालते हुए लिखा है कि उड़ान संख्या आई 5- 319 लखनऊ से कोलकाता जाने के लिए रनवे पर थी। लेकिन टेकॉफ से चंद सेकेंड पहले एक पक्षी विमान से टकरा गया। यात्री ने इस हादसे का समय 10:50 बजे का बताया है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक हादसे के वक्त विमान में कुल 180 लोग सवार थे। इनमें विमान के क्रू मेंबर भी शामिल हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक विमान के इंजन से पक्षियों के टकराने की वजह से इंजन में आग लगने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में आमतौर पर इंजन काम करना बंद कर देता है। ऐसे हालात में दुर्घटना की आशंका प्रबल हो जाती है। अधिकारियों के मुताबिक विमान के पायलट ने सूझबूझ कापरिचय देते हुए समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कंगाल पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 6.3 तीव्रता से कांपी धरती

इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद विमान तो टेकॉफ नहीं कर पाया, लेकिन रूकते रूकते रनवे के दूसरे छोर तक पहुंच गया।तुरंत पायलट ने मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर को दी और विमान से यात्रियों को उतार कर एयरपोर्ट पहुंचाने का आग्रह किया। इसके बाद ग्राउंड क्रू ने तुरंत बस मंगाई और सभी यात्रियों को निकाल कर इस बस से बाहर भेज दिया गया। वहीं थोड़ी देर बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमान को वाहन से पुश बैक कर एप्रन पर ला कर खड़ा किया।

Tags: Air Asiaamausi airport in lucknowlucknow-airport
Previous Post

कंगाल पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 6.3 तीव्रता से कांपी धरती

Next Post

जारी हुआ UPPCL एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट रिजल्ट, यहां करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
UPPCL

जारी हुआ UPPCL एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट रिजल्ट, यहां करें चेक

यह भी पढ़ें

vasectomy

अचानक नसबंदी करने वाले पुरुषों की बढ़ी संख्या, हैरान कर देगी वजह

02/07/2022
Transfer

बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी अमरेंद्र सिंह हटाए गए, ये अफसर भी हुए इधर से उधर

02/12/2024
District incharge minister Kapil Dev Aggarwal

जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल कल करेंगे बिजनौर व शाहजहाॅपुर का दौरा

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version