• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हो सकता है हमारा नाम भी अमृत कर दिया जाए’, मुगल गार्डन पर बोले अखिलेश

Writer D by Writer D
31/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कन्नौज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, ‘मैं तो कहूंगा की इस एक्सप्रेस-वे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे) का नाम भी अमृत एक्सप्रेस-वे कर दो।’

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘हो सकता है कि हमारा आपका नाम भी अमृत कर दिया जाए, इससे भी बड़ा सवाल है कि कल हमको मंदिर दर्शन नहीं करने दिया… यह बीजेपी के लोग तय करेंगे कि कौन क्या करेगा? मुगल गार्डन का बीजेपी तय करेगी, शर्म आनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी के लोगों को जो अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।’

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ‘जो काम सपा के हैं, उनका भी नाम बदल दो, अमृत म्यूजियम कर दो, अमृत इंजीनियरिंग कॉलेज कर दो, अमृत सुसू घर कर दो, क्यों इज्जत घर नाम रखा है।’ पुलिस कस्टडी में हुई बलवंत सिंह की मौत के मामले में अखिलेश यादव ने कहा, ‘बीजेपी के लोग बलवंत सिंह के परिवार की मदद नहीं कर पा रहे हैं, उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी तक नहीं दी गई जबकि वह उनकी जाति के हैं।’

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ‘जिस तरह पीएफ की रकम निजी संस्थान में लगाने पर यूपी में कार्यवाही हुई, उसी तरह जनता का पैसा डुबोने वाले एसबीआई और एलआईसी के चेयरमैन पर भी कार्यवाही हो। भाजपा जब यूपी में जेल भेज सकती तो उन्हें क्यों नही भेज रही।’ अखिलेश ने कहा कि कन्नौज की योजनाओं का भी नाम बदल दो, लेकिन काम तो करो। अब एक तरफ अखिलेश ने मुगल गार्डन को लेकर प्रतिक्रिया दी तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान को मिली अपार सफलता पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे बीजेपी की नकारात्मक कैंपेन की हार बताया।

मुगल गार्डन का नाम बदलकर किया गया अमृत उद्यान

बीते दिनों ही राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया था। अब इसे ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जा रहा है। राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन अपनी सुंदरता के लिए काफी चर्चित है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां पर 138 तरह के गुलाब, 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप बल्ब और 70 अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 5 हजार मौसमी फूलों की प्रजातियां हैं।

आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, अब तक 3 की मौत, कई लोग फंसे

इस गार्डन को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ। राजेन्द्र प्रसाद ने आम लोगों के लिए खुलवाया था, तब से आज तक हर साल स्प्रिंग सीजन में इसे जनता के लिए खोला जाता है। 15 एकड़ में फैले इस गार्डन का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था। कहावत है कि मुगल गार्डन देश के राष्ट्रपति भवन की आत्मा है। मुगल गार्डन का एक हिस्सा खास गुलाब की किस्मों के लिए जाना जाता है। अंग्रेजी वास्तुकार सर एडवर्ड लुटियन्स द्वारा राष्ट्रपति भवन और मुगल गार्डन को डिजाइन किया था।

Tags: akhilesh yadavamrit udhyanLucknow Newsmughal garden
Previous Post

आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

Next Post

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Salty Vermicelli
Main Slider

कभी भी बनाएं नमकीन सिवई, स्वाद ऐसा की रोज खाने का करेगा दिल

21/08/2026
Peanut Burfi
Main Slider

इस राखी पर अपने हाथ से बनी मिठाई से करें भाई का मुंह मीठा, देखें ये रेसिपी

21/08/2026
Makeup
Main Slider

40+ उम्र में महिलाएं आजमाए ये टिप्स, पार्टी में छा जाएंगी

21/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ओबीसी बेटियों की शादी का सहारा बनी याेगी सरकार, वित्तीय वर्ष में अब तक 30 हजार से अधिक को मिला अनुदान

20/08/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

20/08/2026
Next Post
Tap Connection

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी

यह भी पढ़ें

मलिन बस्ती पहुंचे सीएम योगी, मनीराम के घर किया ‘सहभोज’

06/05/2022
Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अब तक नौ पीड़ितों का डीएनए हुआ मैच

14/06/2025
Women gave a grand welcome to PM Modi in Tokyo

पीएम मोदी का टोक्यो में महिलाओं ने भारतीय पोशाक में किया भव्य स्वागत

29/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version