• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी

Writer D by Writer D
31/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Tap Connection
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 31 जनवरी योगी सरकार (Yogi Government) ने 75 लाख से अधिक नल कनेक्शन (Tap Connection) देने वाले 4 राज्यों में स्थान बनाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की इस बड़ी उपलब्धि को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने मंगलवार को ”हर घर जल 75 लाख नल” समारोह के रूप में उत्साह के साथ मनाया।

इस मौके पर योजना को गांव-गांव, प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने वाले 75 इंजीनियरों, अधिकारियों, कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatabtra Dev) मुख्य अतिथि और राज्य मंत्री रामकेश निषाद बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में विभाग की समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए 75 इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जल जीवन मिशन की दो साल की सफलतापूर्वक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हर घर पानी खुद निगरानी’ का अनावरण व विभाग की उपलब्धियां गिनाती ई बुकलेट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में खासकर बुंदेलखंड में विपरीत परिस्थितियों में किस तरह से गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मंचित किया गया। पूर्वी, पश्चिमी यूपी के साथ प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचने मिली खुशियों को सांस्कृतिक झलकियों से प्रस्तुत किया गया।

योगी सरकार के नेतृत्व में पा लिया लक्ष्य

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा लग रहा था की हम लक्ष्य कैसे प्राप्त करेंगे, लेकिन बहुत कम समय में विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियों के अथक परिश्रम से हमने 75 लाख ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य प्राप्त किया है। इसमें हमको गांव के लोगों का सहयोग भी मिला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा करते हुए नल से शुद्ध जल पहुँचाने का काम पूरा किया जा रहा है। अधिकारी 2047 में पानी की स्थिति और चुनौतियों को देखते हुए भविष्य के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। गांव- गांव घरों में नल से जल देने कि व्यवस्था राष्ट्रवाद की भावना से पूरी की जानी चाहिए। गरीब तक पानी पहुंचाने का काम पुण्य पहुंचाने के समान है। पूरी ईमानदारी के साथ पानी पहुंचाया जाए, जिससे गरीब रोग मुक्त रहें, वो स्वस्थ रहें इसके लिये योगी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीब के घर जल की सुविधा देना पुण्य का कार्य है।

टॉप 4 में यूपी ने मारी छलांग

योगीराज में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने सर्वाधिक ग्रामीण आबादी वाले यूपी ने बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। 2 करोड़ 62 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों में से 75, 26, 740 से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन (Tap Connection) देने वाले राज्यों में चौथा स्थान हासिल किया है। यूपी से आगे बिहार 1 करोड़ 58 से अधिक, महाराष्ट्र 1 करोड़ छह लाख से अधिक और गुजारत 91 लाख से अधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य हैं। यूपी चौथा राज्य है, जिसने काफी कम समय में कीर्तिमान स्थापित किया है।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

‘हो सकता है हमारा नाम भी अमृत कर दिया जाए’, मुगल गार्डन पर बोले अखिलेश

Next Post

कल से चलेगा विद्युत उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
Next Post
Electricity consumer identification

कल से चलेगा विद्युत उपभोक्ता पहचान एवं समाधान पखवाड़ा अभियान

यह भी पढ़ें

amit shah

सासाराम और नालंदा हिंसा के बीच पटना पहुंचे अमित शाह, नवादा में करेंगे जनसभा

01/04/2023
Tawa Paneer

बनाएं पनीर की ये डिश, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

08/07/2025
cm dhami

सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version