• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काली गर्दन से है शर्मिंदा, जानें चमकाएंगे ये नुस्खें

Writer D by Writer D
10/11/2025
in फैशन/शैली
0
Dark Neck

Dark Neck

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर देखा जाता हैं कि रोज नहाने के बाद भी गर्दन (Neck) की स्किन सही से साफ़ नहीं हो पाती हैं और गर्दन पर डेड स्किन जमा होने की वजह से कालापन छाने लगता हैं। गर्दन का कालापन आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इससे निजात पाई जाए। इसके लिए बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन ये महंगे होने के साथ ही उतने प्रभावी नहीं होते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्दन का कालापन (Blackness of Neck) दूर किया जा सकता हैं और बिना खर्चे के इस परेशानी से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

एलोवेरा

स्किन से जुडी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले गर्दन पर एलोवेरा जैल लगाकर मसाज करें और जैल को रातभर के लिए गर्दन पर लगे रहने दें। उसके बाद सुबह उठकर गर्दन को साफ कर लें ऐसा रोजाना करें आपको बहुत जल्दी गर्दन पर इसका असर दिखाई देगा।

बेसन और सरसों का तेल

एक चम्मच बेसन में थोड़ी हल्दी और सरसों का तेल मिलाएं उसके बाद इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके गर्दन पर लगाकर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गर्दन की दो से तीन मिनट तक मसाज करें और गुनगुने पानी से गर्दन को साफ़ कर दें। ऐसा करने से भी गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

नमक या चीनी

नमक या चीनी को किसी भी तेल जैसे सरसों, नारियल, बादाम, आदि या निम्बू के रस के साथ मिलाकर गर्दन के लिए स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे गर्दन पर जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐसे में आप भी गर्दन के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो घर में ऐसे ही स्क्रब बनाकर गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं।

 

शहद और निम्बू

एक चम्मच शहद में निम्बू का रस मिलाकर अच्छे से गर्दन की मसाज करें। फिर इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए गर्दन पर छोड़ दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर दें, ऐसा करने से गर्दन पर जमी डेड स्किन, धूल मिट्टी के कण निकल जायेंगे। ऐसा एक दिन छोड़कर तब तक करें जब तक गर्दन अच्छे से साफ न हो जाए।

बादाम तेल

रोजाना रात को सोने से पहले बादाम तेल से गर्दन की मसाज करें। उसके बाद इसे रात भर के लिए गर्दन पर लगे रहने दें। फिर सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से मसाज करते हुए गर्दन को साफ़ करें, ऐसा रोजाना कुछ दिनों तक करें आपको इसका असर अपनी गर्दन पर जरूर दिखाई देगा।

ओलिव ऑयल

ओलिव ऑयल न केवन स्किन को कोमल बनाने में मदद करता है बल्कि स्किन पोर्स में जमी गंदगी को साफ़ करके स्किन को निखारने में भी मदद करता है। ऐसे में गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आपको रोजाना नहाने से बीस मिनट पहले ओलिव ऑयल से गर्दन की मसाज करनी है। और फिर नहाते समय इस ऑयल को गुनगुने पानी से साफ करना है ऐसा करने से गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है

आलू

आलू की स्लाइसेस को काटकर पांच से दस मिनट तक गर्दन की मसाज करें। और उसके बाद गर्दन को दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साफ़ पानी का इस्तेमाल करके गर्दन को धो दें। ऐसा करने से गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

निम्बू का रस और गुलाबजल

रात को सोने से पहले एक निम्बू के रस में बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे अपनी गर्दन पर अच्छे से लगाएं, और हो सके तो हल्की मसाज करें। उसके बाद इसे रातभर के लिए गर्दन पर ही छोड़ दें और सुबह उठकर गर्दन साफ़ कर लें। गुलाबजल न मिलाना चाहे तो आप केवल निम्बू की स्लाइस काटकर भी गर्दन की मसाज कर सकती है यह भी गर्दन के कालेपन को दूर करने का एक असरदार उपाय होता है।

बेकिंग सोडा

एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे मास्क की तरह अपनी गर्दन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ़ पानी से धो दें, ऐसा हफ्ते में तीन से चार बार करें।

दही

दही में हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से अपनी गर्दन की मसाज करें। उसके बाद इस पेस्ट को दस मिनट के लिए गर्दन पर छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें, ऐसा ही दही में निम्बू का रस मिलाकर भी आप कर सकते हैं इससे भी आपको गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

Tags: Beauty tipsblackness of neckSkin Care
Previous Post

सन टैन से हैं परेशान, तो इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

Next Post

बेजान बालों के लिए संजीवनी बूटी है आंवला

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Next Post
amla

बेजान बालों के लिए संजीवनी बूटी है आंवला

यह भी पढ़ें

spicy kabab

दाल से बनाएं चटपटा नाश्ता, नोट करे रेसिपी

14/05/2025
कंगना रनौत बीएमसी पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाएं Kangana Ranaut get robbery report filed on BMC

बीजेपी बोली- कंगना रनौत बीएमसी पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाएं

10/09/2020
Raids on the premises of NDA's then OSD Ravindra Yadav

16 करोड़ का घर, 2 करोड़ का फर्नीचर…, Noida Authority के निलंबित अफसर के घर मिला अकूत संपत्ति

15/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version