• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यातायात कंट्रोल के लिए संस्थागत तंत्र को विकसित किया जाए: मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
06/02/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
SS Sandhu

SS Sandhu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि यातायात भीड़ कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाया जाए। स्कूल बसों से लगने वाले जाम को कम करने के लिए बात करके सुझाव मांगे जाएं।

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू (SS Sandhu)  ने यातायात संकुलन को कम करने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (यूएमटीए) को सक्रिय किया जाए। साथ ही, इसकी प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने इसके लिए जहां आवश्यकता हो साइकिल ट्रैक, अंडरपास, अर्बन रोप-वे आदि की संभावनाओं को तलाशे जाने की भी बात कही। कहा कि जहां संभव हों नए रूट्स विकसित किए जाएं।

मुख्य सचिव संधू (SS Sandhu)  ने कहा कि जिन जिन स्थानों पर इंजीनियरिंग वर्क से सुधार आ सकता है, इसे सम्बन्धित विभाग तुरंत कर लें। चौराहों पर अगले 15 दिन में विद्युत पोल को स्थानांतरित कर दिया जाए। जिन स्थानों पर अधिक यातायात संकुलन है। उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे आदि के माध्यम से गलत तरीके से अथवा नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने वालों का भी चालान किया जाए। इसके लिए ड्रोन कैमरों का भी प्रयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि शहर में स्कूल बसों से लगने वाले जाम को किस प्रकार से कम किया जा सकता है, इसके लिए स्कूलों से बात करके सुझाव मांगे जाएं। स्कूल टाइम पर स्कूलों के लिए परिवहन निगम की बसों को भी लगाए जाने पर विचार किया जा सकता है। बड़े मॉल और संस्थान जो अपनी पार्किंग का प्रयोग नहीं कर रहे या पार्किंग को अन्य कार्यों के लिए प्रयोग कर रहे हैं,उन्हें शीघ्र नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए।

UP Board एग्जाम के एडमिट कार्ड सात फरवरी को होंगे जारी, यहाँ से कर सकेंगे डाउनलोड

उन्होंने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए। साथ ही वाहनों की टाइमिंग भी सुनिश्चित किया जाए। अधिक से अधिक तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रत्येक बस स्टॉप पर अगली आने वाली बस के पहुंचने का समय भी प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, अरविन्द सिंह ह्यांकी, एस.एन.पाण्डेय, निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, मुख्य नगर अधिकारी मनुज गोयल व एसपी यातायात अक्षय प्रह्लाद कोण्डे सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

UP Board एग्जाम के एडमिट कार्ड सात फरवरी को होंगे जारी, यहाँ से कर सकेंगे डाउनलोड

Next Post

दलित पिछड़ों के आरक्षित पद खत्म कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Himachal impressed by USDMA's technology-based system
राजनीति

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले दुरुस्तीकरण के निर्देश, भूस्खलन क्षेत्रों पर विशेष फोकस

30/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

30/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

दलित पिछड़ों के आरक्षित पद खत्म कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Kaal Bhairav jayanati

Kaal Bhairav Jayanti: आज राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, टल जाएगी हर बला

05/12/2023

यूपी में विकास को नई पहचान देगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तीसरा चरण

22/09/2021
'Virat' former female cricketer KS came forward to help Mrs. Naidu's mother

‘विराट’ पूर्व महिला क्रिकेटर ‘केएस श्रीमती नायडू’ की मां की मदद के लिए आए आगे

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version