• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूकंप का ‘तांडव’, तुर्की-सीरिया में अबतक 4000 से ज्यादा लोगों की मौतें

Writer D by Writer D
07/02/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Earthquake

Earthquake in Turkey-Syria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंकारा/दमिश्क। तुर्की में मंगलवार को फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता 5।9 थी। तुर्की में इससे पहले सोमवार को भूकंप के तीन तेज झटके लगे थे। इनमें से पहला भूकंप सुबह 4 बजे 7.8 तीव्रता का आया। इसने सबसे ज्यादा तबाही मचाई। इसके बाद 7.5 और 6 तीव्रता के भूकंप आए। तुर्की में पिछले 24 घंटे में 2900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, तुर्की-सीरिया में अब तक 4360 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा हुई है।

तुर्की में सोमवार सुबह 04:17 बजे भूकंप (Earthquake) आया था। इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। भूकंप का केंद्र गाजियांटेप के पास था। यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर स्थित है। ऐसे में सीरिया के कई शहरों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए। यह तुर्की में 100 साल में सबसे तीव्रता वाला भूकंप (Earthquake) बताया जा रहा है।  US Geological Survey के मुताबिक, भूकंप के बाद 77 झटके लगे। इनमें से एक झटका 7.5 तीव्रता का था। जबकि एक झटका 6.0 तीव्रता का था। इन सारे झटकों का केंद्र गाजियांटेप से 80 किमी के दायरे में था।

तुर्की में भूकंप से भारी तबाही

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप (Earthquake) के बाद तबाही जारी है। दोनों देशों में अब तक 4360 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। भूकंप के चलते कंपन इतना तेज था कि हजारों इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं। तुर्की प्रशासन का कहना है कि अभी तक 5606 इमारतें गिर चुकी हैं। तबाही का यही मंजर सीरिया में भी देखने को मिला है।

एक झटके में सब तबाह

हालांकि कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। तुर्किये में 2,316 और सीरिया में 1999 से अधिक लोग मारे गए हैं। भूकंप से हजारों इमारतें जमींदोज हो गई हैं। तुर्किये में वर्ष 1939 में 7।8 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।

इस भयानक प्राकृतिक आपदा आने के बाद तुर्किये में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सीरिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है। इस बीच भारत ने तुर्किये की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को भेजा है। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से यह टीम रवाना हुई। टीम में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार समेत 47 अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा स्वान भी शामिल हैं। भारत ने पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल उपकरण भी भेजे हैं।

Tags: # world newsEarthquake in Turkey-Syriainternational News
Previous Post

मोबाइल चोरी के आरोप में फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार

Next Post

यूपी में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, योगी सरकार खोलेगी 24 नए संस्कृत कॉलेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Next Post
Sanskrit

यूपी में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, योगी सरकार खोलेगी 24 नए संस्कृत कॉलेज

यह भी पढ़ें

MahaKumbh 2025

महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

17/10/2024

वर्ग-विशेष के जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला : राहुल

29/09/2020
Keshav Maurya

ग्राम चौपाल कार्यक्रमों से होता ग्रामीण समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान: उप मुख्यमंत्री

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version