• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रो. पीके मिश्रा ने AKTU के कुलपति के पद से दिया इस्तीफा, विवि में पाई गई थीं अनियमितता

Writer D by Writer D
08/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Prof. PK Mishra

Prof. PK Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के कुलपति पद से कार्य विरत किए गए कुलपति प्रो. पीके मिश्रा (Prof. PK Mishra) ने मंगलवार को कुलपति पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा भेजा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। प्रो. पीके मिश्रा ने खुद इसकी पुष्टि की है।

विश्वविद्यालय में हुई अनियमितता व अन्य गड़बड़ियों की पिछले दिनों राज्यपाल को शिकायतें मिली थीं। इसमें आईईटी के पूर्व निदेशक प्रो. विनीत कंसल व एकेटीयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने भी विस्तृत जानकारी राजभवन को दी थी। जिसकी प्राथमिक जांच के लिए राज्यपाल ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की एक जांच कमेटी का गठन किया था। आरोप है कि प्रो. मिश्रा व रजिस्ट्रार ने इसमें सहयोग नहीं किया और आवश्यक दस्तावेज भी जांच समिति को नहीं दिए।

वहीं प्राथमिक जांच में उन पर लगे आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया था। इस क्रम में चार फरवरी को राज्यपाल ने उन्हें गंभीर वित्तीय अनियमितता, कार्य परिषद की बैठक कोरम के अभाव में कराए जाने आदि के कारण कार्य से विरत कर शिकायतों की जांच कराने का निर्णय लिया था।

कल से इन पांच रूटों पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश पर भी ओग प्रतिबंध

प्रो. मिश्रा को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया था। एकेटीयू के कुलपति का कार्यभार लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को दिया गया था। इसके तीन दिन बाद आज उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया।

मैंने व्यक्तिगत कारणों से राज्यपाल को अपना त्यागपत्र भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। मैंने कभी पद की लिप्सा से काम नहीं किया। जो काम किया वह सच्चाई और निष्ठा से किया। इस एक साल 20 दिन में जिन लोगों ने मेरा सहयोग किया, उन सभी को धन्यवाद दूंगा।

– प्रो. पीके मिश्रा (Prof. PK Mishra), कार्य विरत कुलपति, एकेटीयू

Tags: AKTULucknow NewsProf. PK Mishra
Previous Post

कल से इन पांच रूटों पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश पर भी ओग प्रतिबंध

Next Post

IAS अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने किया सस्पेंड, 82 दिन से ड्यूटी से लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
IAS Abhishek Singh

IAS अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने किया सस्पेंड, 82 दिन से ड्यूटी से लापता

यह भी पढ़ें

Scrub

चेहरे और गर्दन से हटाना चाहती है डेड सेल्स, घर का बना ये स्क्रब करेगा आपकी मदद

21/01/2022
Ajit Pawar

अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

28/01/2026
bikaru kand SO supended

बिकरू कांड: विभागीय जांच में तत्कालीन SO विनय तिवारी और केके शर्मा दोषी, होंगे बर्खास्त

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version