• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

Writer D by Writer D
12/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को लोकभवन के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को ओडीओपी उपहार भेंट करके उनका स्वागत किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

इस दौरान अपने उद्बोधन में राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की नारी विभूतियों को अपना आदर्श बताया।

श्रीराम से लेकर अटल बिहारी तक को राष्ट्रपति ने किया याद

राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) ने लखनऊ का संबंध भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण जी से जोड़ते हुए कहा कि लंबे काल तक इसे लखनपुर के नाम से जाना जाता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी को याद करते हुए लखनऊ से उनके जुड़ाव को लेकर अटल के वक्तव्य को याद किया। लंबे समय तक लखनऊ के सांसद रहे अटल ने कहा था ’लखनऊ हम पर फिदा और हम फिदा-ए-लखनऊ, क्या है ताकत आसमान की जो छुड़ाए लखनऊ।’

UP GIS 2023: अब राष्ट्रपति मुर्मू ने भी किया भगवान लक्ष्मण से लखनऊ के  जुड़ाव को स्मरण

राष्ट्रपति ने काशी, अयोध्या, मथुरा, सारनाथ, गोरखपुर और मगहर जैसे उत्तर प्रदेश के पवित्र धार्मिक स्थलों को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र बिंदु बताया। साथ ही उत्तर प्रदेश में बहने वाली नदियों का उल्लेख करते हुए इनकी शुद्धता और पवित्रता को बनाए रखने का आह्वान किया।

देश की आधी आबादी के सम्मान को दी है नई ऊंचाई : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम लखनऊ आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए ये गौरव की बात है कि आपने जनजातीय समाज के एक सामान्य परिवार में जन्म लेने और आदर्श भारतीय नारी के रूप में भारत गणराज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर देश की आधी आबादी के सम्मान को एक नई ऊंचाई दी है।

Draupadi Murmu

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पहली राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म भारत की स्वाधीनता के बाद हुआ। संघर्षों से भरा आपका जीवन हम सब के लिए पथ प्रदर्शक और प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे देश को ऐसी राष्ट्रपति मिली हैं, जो नारी शक्ति का प्रतीक हैं। नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ ही कुंवर मानवेन्द्र सिंह, सुरेश खन्ना एवं समस्त मंत्रीगण मौजूद रहे।

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाएंगे ओडीओपी उपहार

इससे पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने ओडीओपी उपहार भेंट करके किया। रंगकर्मियों, संस्कृतिकर्मियों की ओर से अलीगढ़ की बनी कांस्य की नटराज प्रतिमा भेंट की गई। इसी प्रकार साहित्यकारों ने राष्ट्रपति को ओडीओपी भेंट कर के स्वागत किया। हस्तशिल्पकारों ने गेहूं से बनी बहराइच की कलाकृति से स्वागत किया।

Draupadi Murmu

स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने सीतापुर की दही और बाराबंकी के शहद से, प्रगतिशील कृषकों ने सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल और अयोध्या के गुड़ से, उद्यमियों ने फिरोजाबाद के कांच के उत्पाद से तथा प्रदेश के प्रोफेशनल्स की ओर से बनारसी साड़ी भेंट करके राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया। ये सभी उपहार अब राष्ट्रपति भवन की शोभा बढाएंगे।

राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल ने दिया रात्रिभोज

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत करने आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रविवार को राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल की तरफ से दिए गए रात्रिभोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य व पद्म पुरस्कारों से सम्मानित अतिथि गण भी मौजूद रहे।

Tags: Lucknow Newspresident draupadi murmu
Previous Post

पूर्व आईपीएस दिलायेंगे खुशी दुबे को इंसाफ

Next Post

लखनऊ में तीन दिवसीय G-20 सम्मेलन सोमवार से

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
Next Post
G-20

लखनऊ में तीन दिवसीय G-20 सम्मेलन सोमवार से

यह भी पढ़ें

haridwar kumbh mela 2021

हरिद्वार कुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

23/03/2021
Ranjit Sinha

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का कोरोना से निधन

16/04/2021
Sharadiya Navratri

चैत्र नवरात्रि में शुरू करें ये शुभ काम, फिर नहीं मिलेगा मौका

29/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version