• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदला नहीं, बदलाव की राजनीति पर विश्वास रखती है भाजपा : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
13/02/2023
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को अगरतला (त्रिपुरा) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति में विश्वास रखती है। भाजपा के कार्यकाल में त्रिपुरा व्यापार हब बन गया है और यहां रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों से पार्टी ज्यादा वोटों के साथ सरकार में वापसी करने जा रही है।

नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  ने वामपंथी पार्टियों की पिछली सरकार के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों के शासनकाल में त्रिपुरा बर्बादी के मुहाने पर खड़ा था। राजनीतिक विरोधियों को मारवा दिया जाता था। वामपंथियों के शासन में सरकारी दफ्तरों, पुलिस थानों और व्यापार-कारोबार पर उनके कैडर का कब्जा रहता था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनाव अभियान के दौरान हर पार्टी का झंडा दिखाई देता है। वहीं पहले एक ही पार्टी का झंडा चलता था। उन्होंने कहा कि इसी के चलते त्रिपुरा के युवाओं और महिलाओं ने ‘चंदा और झंडा’ कंपनी को ‘लाल कार्ड’ दिखा दिया है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा महाराजा राधा किशोर माणिक्य बहादुर और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के रास्ते पर चलकर त्रिपुरा में सुशासन लाई है। भाजपा वामपंथियों के शासनकाल में डाले गए गड्ढों को भरने का काम दिन-रात कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने वामपंथी और कांग्रेस गठबंधन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वामपंथी और कांग्रेस अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये केरल में कुश्ती करते हैं और त्रिपुरा में दोस्ती कर रहे हैं। दोनों पार्टियां त्रिपुरा का विकास नहीं चाहती, बल्कि वे चाहते हैं कि यहां के लोग गरीब बने रहें।

मोदी ने भाजपा के कार्यकाल में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगरतला आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार का पूर्वोत्तर में गेटवे बन गया है और क्षेत्र में सबसे बड़ा बाजार बनने जा रहा है। सरकार में लौटने के बाद भाजपा जिनको पक्का मकान नहीं मिला, उन्हें जल्द पक्का मकान दिलाएगी।

Tags: pm moditripura assembly electionstripura news
Previous Post

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

Next Post

अब औद्योगिक नगरी के रूप में भी होगी गोरक्षनगरी की पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
UP GIS

अब औद्योगिक नगरी के रूप में भी होगी गोरक्षनगरी की पहचान

यह भी पढ़ें

epfo

कर्मचारी पीएफ (PF) का पूरा पैसा निकालने पर कर रहे विचार, जानिए क्या होगा फायदे

07/10/2020

गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित इंस्पेक्टर हुआ फरार, जानें पूरा मामला

02/09/2021
Suicide

जिला जेल में कैदी ने की खुदकशी, जेल प्रशासन पर लगा आरोप

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version