• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुकन्या समृद्धि योजना का बढ़ा क्रेज, महज दो दिन में खुले 11 लाख अकाउंट

Writer D by Writer D
14/02/2023
in Business, Main Slider
0
Sukanya Samriddhi Yojana(SSY)

Sukanya Samriddhi Yojana(SSY)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेटियों के लिए सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna) के नाम से जो स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) चलाई जा रही है, उसका क्रेज बरकरार है। बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की टेंशन से निजात दिलाने वाले ये स्कीम शुरुआत से अब तक निवेशकों की फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर बनी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस योजना के तहत अब तक करीब 3 करोड़ अकाउंट खोले जा चुके हैं और बीते सप्ताह महज दो दिनों के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं।

PM Modi ने ट्वीट कर दी बधाई

भारतीय डाक विभाग द्वारा बीते एक फरवरी से 8 फरवरी 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव और अमृत काल की शुरुआत के मौके पर बचत योजनाओं को लेकर जो विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया था। उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था और दो दिनों में 10 लाख से ज्यादा सुकन्या समृद्धि अकाउंट ( Sukanya Samriddhi Yojna) खोले गए थे। डाक विभाग की इस उपलब्धि को लेकर खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए बधाई दी थी। PM Modi की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा था, ‘इस बड़ी उपलब्धि के लिए @IndiaPostOffice को बहुत-बहुत बधाई! यह प्रयास देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उन्हें और सशक्त बनाएगा।’

अब तक 2.73 करोड़ खाते खुले

साल 2015 में सरकार की ओर से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाली इस सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna) की शुरुआत की गई थी। अब तक का रिकॉर्ड देखें तो रिपोर्ट की मुताबिक, इस स्कीम के तहत देश भर में लगभग 2.73 करोड़ अकाउंट खोले जा चुके हैं। प्रति वर्ष इस योजना में करीब 33 लाख अकाउंट खोले जाते हैं। ये आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि अपनी शुरुआत से लेकर अब तक सुकन्या समृद्धि योजना देशवासियों की फेवरेट लिस्ट में बनी हुई है।

बेटी की पढ़ाई से शादी तक टेंशन खत्म!

इस स्कीम के तहत बेटी की शादी के लिए अच्छा खासा फंड जमा किया जा सकता है। दरअसल, यह अकाउंट 21 साल तक के लिए खुलता है। आप इस स्कीम में रोजाना के हिसाब से 100 रुपये के निवेश के जरिए निवेश कर अपनी बेटी की शादी तक 15 लाख रुपये अधिक की रकम हासिल कर सकते हैं। दरअसल, अगर आप अपनी एक साल की बेटी के लिए हर महीने 3000 रुपये का निवेश शुरू करते हैं, तो ये रकम मैच्योरिटी के बाद 15 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी।

जाप प्रमुख का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू यादव

मान लीजिए कि आपने 2022 में अपनी तीन साल की बेटी के लिए 3000 रुपये प्रति महीने का निवेश शुरू किया।मतलब आपको रोजाना 100 रुपये बचाने हैं। इस तरह आप साल में सुकन्या समृद्धि योजना में 36,000 रुपये जमा करेंगे। इस तरह आप इस स्कीम में कुल 5,40,000 रुपये जमा करेंगे। आपकी निवेश की राशि पर 7.6 फीसदी के दर से प्रति वर्ष ब्याज मिलता है। इस तरह सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब ये रकम 9,87,637 रुपये बनेगी। 21 साल  की मैच्योरिटी के बाद आपको दोनों राशि को जोड़कर कुल 15,27,637 रुपये मिलेंगे। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी की शादी 23 साल की उम्र करेंगे, तो उस वक्त आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम में जमा 15 लाख रुपये से अधिक की रकम मिलेगी।

Tax छूट का मिलता है लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojna Scheme) के तहत आवेदक अपनी बेटी के नाम पर किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस (Post Office) में खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपने बिटिया के नाम कम से कम 250 रुपये की राशि से खाता खुलवा सकते हैं। जबकि इस योजना में अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा कर सकते हैं। हालांकि, इसका मैच्योरिटी पीरियड 21 साल है, लेकिन 18 साल की उम्र के बाद अगर बेटी की शादी होती है तो भी पैसे की निकासी की जा सकती है। पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर 80C के तहत टैक्स छूट का प्रावधान था। तीसरी बेटी के लिए यह फायदा नहीं था। लेकिन अब अगर एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां हैं, तो इन दोनों के लिए भी खाता खोलने का प्रावधान है, और टैक्स पर छूट मिलती है।

Tags: Sukanya Samriddhi YojnaSukanya Samriddhi Yojna account
Previous Post

जाप प्रमुख का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू यादव

Next Post

मंत्री जिलों के दौरे पर जाकर प्रदेश के उन्नयन की कहानी बताएं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Business

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Next Post
cm yogi

मंत्री जिलों के दौरे पर जाकर प्रदेश के उन्नयन की कहानी बताएं : योगी

यह भी पढ़ें

गहलोत सरकार को राहत

गहलोत सरकार को राहत, बीएसपी विधायक मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- अभी दखल नहीं देंगे

13/08/2020
pm modi

किसानों के लिए छल से नहीं गंगाजल जैसी पवित्र नीयत के साथ हो रहा है काम: मोदी

01/12/2020
Pollution Control Board Offices

सभी जिलों में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय, मंडल स्तर पर होंगे क्षेत्रीय कार्यालय

16/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version