• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां-बेटी की मौत के मामले में एसडीएम हिरासत में,दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/02/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Kanpur Dehat

Kanpur Dehat Incident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के रूरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए अग्नि काण्ड में मां-बेटी की मौत के मामले में उप जिलाधिकारी (SDM) ज्ञानेश्वर प्रसाद को हिरासत में ले लिया गया है जबकि आरोपी जेसीबी चालक दीपक और लेखपाल अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच घटना के 24 घण्टे बाद उप मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीड़ित परिवार की बात होने पर तथा उनकी मांगें मानने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव में पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रूरा थानाक्षेत्र के मड़ौली गांव में रहने वाले कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ अवैध कब्जा करने की शिकायत थी। गांव के रहने वाले अनिल ने इनकी शिकायत की थी। जिसके बाद सोमवार को उप जिलाधिकारी (SDM) मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंच गए थे।

पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीम ने जेसीबी से नल और मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया। जिस दौरान छप्पर में आग लग गई और वहां मौजूद प्रमिला (44) व उनकी बेटी नेहा (19) की आग की चपेट में आने से जल कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर सभी को शांत कराया।

पीड़ितों के तहरीर के आधार पर उपजिलाधिकारी समेत 39 लोगों पर हत्या जैसी गम्भीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमें में गांव के अशोक, अनिल, निर्मल , विशाल जेसीबी ड्राइबर दीपक के साथ 10 से 12 अज्ञात ,उपजिलाधिकारी मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद ,कानूनगो, लेखपाल मंडौली अशोक सिंह, तीन अन्य लेखपाल थानाध्यक्ष रूरा दिनेश कुमार गौतम और 12 से 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

मामले को देखते हुए जिले के पुलिस विभाग ने सक्रियता को दिखाते हुए उप जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद को हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपी जेसीबी चालक दीपक व लेखपाल अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य लोगों की तलाश जारी है।

घटना के 24 घण्टे हो जाने के बाद भी जब पीड़ित परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और मुख्यमंत्री को घटनास्थल पर बुलाने के लिए बात करते रहे तो इसका संज्ञान मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और उनको हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

Tags: kanpur news
Previous Post

दो माह पहले शादी करके आयी नव विवाहिता की संदिग्ध मौत

Next Post

विदेशी नागरिक को संरक्षण देने के मामले में फरार पार्षद मन्नू रहमान गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

02/07/2026
Next Post
Mannu Rahman

विदेशी नागरिक को संरक्षण देने के मामले में फरार पार्षद मन्नू रहमान गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Veg Lollipop

कभी भी बनाएं क्रंची सॉफ्ट वेज लॉलीपॉप

22/08/2025

सीएम योगी ने सभी पुलिसकर्मियों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की दी बधाई

23/11/2021
Vodafone Idea

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 5जी परीक्षण के लिये चीनी कंपनियों का नहीं लेंगी साथ

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version