• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संविधान बचाना है तो भाजपा का करें सफाया: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
24/05/2024
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कहा कि जान और संविधान की रक्षा के लिये मतदाताओं को खुलेतौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया देश से करना होगा।

मल्हनी विधानसभा के बेलापार में पार्टी प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। यदि जान और संविधान दोनों बचाना है तो भाजपा का सफाया करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि श्री मोदी ने अपने मित्र उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया मगर खाद और बीज की कीमतों में इजाफा किया। किसानो का कर्ज माफ नहीं किया जिससे किसान बर्बादी की कगार पर है। पूरे देश में भाजपा के शासनकाल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव है, यदि आपने बच्चों की जान और और संविधान बचाना है तो भाजपा का सफाया करना होगा।उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपना और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार के डबल इंजन की होर्डिंग देखी होगी। एक इंजन तो उसमें पहले से ही गायब है। उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने इसकी गणित समझते हुए कहा कि करीब एक करोड़ 80 लाख लोग इसी वजह से भाजपा के खिलाफ है, हर परिवार से तीन लोग भाजपा से खफा हैं, यदि इनको 80 सीटों में बांट दे तो हर सीट पर भाजपा का दो लाख से अधिक वोटो का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। चार साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है, बोरी से खाद चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे उनका काउंट डाउन शुरू हो गया है यह चुनाव हमारी नहीं बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि छठे चरण का चुनाव पूर्वांचल की धरती पर आ गया है पूर्वांचल से भाजपा का एक भी सांसद संसद में चुनकर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान सांसद भी अपने यूट्यूब से भी चुनाव हारने वाले हैं। जो लोग 400 पार का नारा दे रहे हैं वह चार सौ हारने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बेरोजगारी को साथ में आसमान पर पहुंचा दिया है। बड़े उद्योगपतियों का 10 साल में 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है । कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी इलेक्टरल ब्रांड में के नाम पर चंदा लिया गया। भाजपा वाले बसपा से अंदर ही अंदर हाथ मिले हुए हैं ।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख नौकरियां तुरंत दी जाएगी। किसानों के पूरे कर्ज माफ किए जाएंगे और गरीब परिवार किया महिला को साल में एक लाख रुपये दिया जाएगा।

उन्होंने सभा में मौजूद खाकी वर्दी वालों को भी सावधान करते हुए कहा कि जिस तरह से सेना की नौकरी अग्नि वीर के रूप में चार वर्ष कर दी गई है यदि इस बार भाजपा की सरकार बनी तो आपकी भी नौकरी तीन साल की कर दी जाएगी।

इस अवसर पर गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना, सपा के विधायक पंकज पटेल, लकी यादव, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavJaunpur newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

देशभर में प्रचंड बहुमत से जीत रही भाजपा: विष्णुदेव साय

Next Post

पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का निधन, प्रतापगढ़ में दौड़ी शोक की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
Hari Pratap Singh

पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का निधन, प्रतापगढ़ में दौड़ी शोक की लहर

यह भी पढ़ें

Hyderabad decided to bat by winning toss in front of Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया

28/04/2021
NEW DELHI, OCT 9 (UNI):- BKU leader Rakesh Tikait, Dr Darshan Pal Singh and Yogendra Yadav of Samyukt Kisan Morcha along with other leaders at a press conference at Press Club of India, in New Delhi on Saturday. UNI PHOTO-RK1U

संयुक्त किसान मोर्चा 18 को देशभर में रोकेगा रेल, 26 को करेगा महापंचायत

09/10/2021
vaccine

बच्चों पर कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू, 12 वालंटियर को दी गई पहली डोज

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version