• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरी बार गाजियाबाद कोर्ट में पेश हुआ तेंदुआ, परिसर में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
16/02/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
Leopard

Leopard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद।  राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद की कोर्ट ( Ghaziabad Court ) में गुरुवार की सुबह एक बार फिर से तेंदुआ (Leopard) की आहट देखी गई है। यह तेंदुआ कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए कोर्ट बंद करा दिया गया है। वही वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों ने कांबिंग शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले भी एक तेंदुए ने कोर्ट में घुसकर जम कर उत्पात मचाया था। हालांकि देर रात उसे पकड़ कर सहारनपुर में छोड़ दिया गया था।

इस घटना के एक सप्ताह बाद सबकुछ पटरी पर आ गया था। इसी बीच बुधवार की सुबह एक बार फिर कोर्ट में तेंदुए (Leopard) के देखे जाने की खबर मिली। हालांकि शाम तक अधिकारियों ने इस खबर को अफवाह करार दिया और गुरुवार की सुबह समय से कोर्ट शुरू हो गया। इसी बीच परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस तेंदुए की झलक दिख गई। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट कर्मचारी सुबह नियमित समय से कोर्ट पहुंचे और अपना काम शुरू ही किया था कि सीसीटीवी रूप से तेंदुआ आने का शोर हुआ। देखने पर पता चला कि सुबह 7:45 बजे एक मादा तेंदुआ और उसके पीछे पीछे शावक तेंदुआ कोर्ट परिसर में घूम रहा है। इसे देखते ही कोर्ट में आए वकीलों और वादकारियों में हड़कंप मच गया। कोर्ट के अंदर भी गेट बंद कर दिए गए।

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, बोले- हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है सरकार

जिला बार एसोसिएशन ने तेंदुए को लेकर दहशत की स्थिति को देखते हुए सभी वकीलों को कोर्ट से बाहर निकल जाने को कहा। इसी के साथ एसोसिएशन ने पत्र जारी कर न्यायिक कार्य बंद रखने की जानकारी दी। वहीं वकीलों ने दहशतग्रस्त वादकारियों को बिना भगदड़ मचाए परिसर से बाहर निकल जाने को कहा।

कोर्ट में एक बार फिर तेंदुआ होने की सूचना पर 12 सदस्यीय वन विभाग की टीम कोर्ट पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि करीब घंटे भर के सर्च ऑपरेशन के बाद भी कहीं तेंदुआ नजर नहीं आया है। आशंका है कि यह तेंदुआ किसी पेंड पर या इमारत के मुंडेर पर छिपा हुआ हो सकता है।

जाफर एक्सप्रेस में जबरदस्त ब्लास्ट, 2 यात्रियों की मौत

कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में बार बार तेंदुए देखे जाने की वजह से आरडीसी और कविनगर इलाके में दहशत है। बुधवार की शाम को ही इस इलाके में तेंदुआ मिलने की अफवाह जोर पर थी। इस अफवाह के चलते शाम ढलते ही लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घरों के बाहर तेज रोशनी वाली लाइटें लगा दी थी। बता दें कि दो दिन पहले गाजियाबाद के ही मोदीनगर में भी तेंदुआ देखा गया था।

Tags: ghaziaabd courtghaziabad newsLeopard
Previous Post

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, बोले- हर जरूरतमंद और गरीब के साथ खड़ी है सरकार

Next Post

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो खाई में पलटी, 6 बारातियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post
road accident

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और बोलेरो खाई में पलटी, 6 बारातियों की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

27/10/2022
UP MLC Election Result

MLC ByPoll: BJP ने जारी की लिस्ट, धर्मेन्द्र सिंह और निर्मला पासवान को बनाया प्रत्याशी

30/07/2022
CM Yogi

महज संयोग नहीं, देव योग की साक्षी बन रही है मौजूदा पीढ़ीः योगी

20/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version