• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस सिलेंडर विस्फोट में सांसद घायल, मां ने तोड़ा दम

Writer D by Writer D
16/02/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Chandra Bhandari

Nepali MP Chandra Bhandari injured in gas cylinder blast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमाडू के निजी निवास में गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल नेपाली कांग्रेस के सांसद डॉ. चंद्र भण्डारी (Chandra Bhandari) को इलाज के लिए मुंबई लेने की तैयारी की जा रही है। बुधवार रात काठमांडू के बुद्धनगर स्थित निजी आवास पर गैस सिलेंडर फटने से सांसद भण्डारी और उनकी माता हरिकाला गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनकी माता ने गुरुवार सुबह कीर्तिपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. निजिना ताम्रकार और डॉ. किरण नकर्मी ने संयुक्त बयान जारी कर सलाह दी कि सांसद के उचित इलाज के लिए देश के बाहर सभी सुविधाओं से लैस किसी स्वास्थ्य संस्थान में ले जाया जाए। सांसद भण्डारी (Chandra Bhandari)  का चेहरा, दोनों हाथ और दोनों पैर करीब 30 फीसदी झुलस गए, जबकि उनकी मां का शरीर करीब 70 फीसदी तक जल गया था।

डॉक्टरों ने कहा, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि गर्म हवा और धुएं के कारण दोनों लोगों के श्वांस नली में जलन हो सकती है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री पदम गिरी ने आज सुबह अस्पताल का दौरा किया और सांसद भण्डारी के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। नेपाली कांग्रेस नेता रामचंद्र पौडेल, महामंत्री गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा, नेपाली कांग्रेस नेता एनपी सऊद और प्रदीप पौडेल और नेकपा एमाले के नेता प्रदीप ज्ञवाली भी अस्पताल पहुंचे और भण्डारी के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पूरी… क्रियान्वयन शुरू

सांसद भण्डारी के सचिवालय के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए मुंबई के नेशनल बर्न्स सेंटर ले जाने की चर्चा चल रही है। चूंकि एयर एंबुलेंस लाने में देरी होगी, इसलिए श्री एयरलाइंस के विमान को किराए पर लेकर सांसद भण्डारी को मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Tags: # world newsChandra Bhandariinternational Newsnepal news
Previous Post

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पूरी… क्रियान्वयन शुरू

Next Post

Honda ने लॉन्च की खूबसूरत स्कूटर, क्यूट लुक देख हो जाएंगे फिदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Private plane crashes during take-off
अंतर्राष्ट्रीय

डोमिनिकन रिपब्लिक में टेक-ऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, दो अमेरिकी पायलटों की मौत

08/06/2026
Netanyahu-Trump
अंतर्राष्ट्रीय

पागल हो… बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के अमेरिका के राष्ट्रपति

02/06/2026
Blood money worth Rs 34 crore saved an Indian's life.
अंतर्राष्ट्रीय

20 साल जेल, मौत की सजा और फिर वापसी, 34 करोड़ की ब्लड मनी ने भारतीय की बचाई जान

29/05/2026
Next Post
Honda Scoopy

Honda ने लॉन्च की खूबसूरत स्कूटर, क्यूट लुक देख हो जाएंगे फिदा

यह भी पढ़ें

Putin Car Collection: पूरी दुनिया में मशहूर पुतिन का कार कलेक्शन; स्टाइल+सुरक्षा का परफेक्ट कॉम्बो

पूरी दुनिया में फेमस पुतिन का कार कलेक्शन, स्टाइल+सुरक्षा+एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

30/11/2025
UP PCS

UP PCS-2024 प्री का रिजल्‍ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें स्कोरबोर्ड

28/02/2025
black rice

चंदौली का काला चावल : पूरा होने लगा किसानों की आय दोगुना करने का पीएम-सीएम का सपना

12/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version