• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाग पंचमी पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, वरना लग जाएगा सर्प दोष

Writer D by Writer D
28/07/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Nag Panchami

Nag Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर साल सावन के महीने में नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व मनाया जाता है। सावन के महीने में कई सारे महत्वपूर्ण त्योहार मनाया जाते हैं। इनमें से एक नाग पंचमी पर्व भी है। इस बार नाग पंचमी पर्व 29 जुलाई 2025 को मनाया जाने वाला है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है।

इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। यह दिन नाग देवता को समर्पित होता है। नाग देवता की पूजा भी हमारी संस्कृति और परंपरा का एक भाग है। नाग पंचमी का दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसे काम हैं, जो नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन नहीं करने चाहिए। यदि ऐसा किया जाए, तो आने वाली 7 पीढ़ियों तक इसका दोष लगता है। आइए, जानते हैं कि नाग पंचमी के नियम कौन-से हैं।

सांप के डसने का भय होगा दूर

भविष्य पुराण के अनुसार, यदि सांप के काटने से किसी व्यक्ति की मौत हुई हो, तो उनकी सद्गति नहीं होती है। ऐसी आत्मा को मोक्ष नहीं मिलता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सांप के डसने का भय भी नहीं रहता। साथ ही जिन लोगों की अकाल मृत्यु होती है, तो उन्हें मुक्ति मिल जाती है।

ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने सांपों को नाग पंचमी के दिन पूजे जाने का वरदान दिया था। इस दिन अनंत, वासुकी, तक्षक, कारकोटक और पिंगल नाग की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से राहु-केतु समेत अन्य दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

सांपों को न पहुंचाएं नुकसान

हिंदू धर्म में सर्पों को देवता माना जाता है। सर्प को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। साथ ही खासकर नाग पंचमी के दिन सांपों को कष्ट बिल्कुल ना पहुंचाएं। ऐसा करने से आपकी आने वाली सात पीढ़ियों को भी इसका कष्ट भोगना पड़ता है और दोष लगता है।

न करें जमीन की खुदाई

इस दिन कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें जमीन की खुदाई करना पड़े। ऐसा करने से मिट्टी या जमीन में सांपों के बिल या बांबी टूटने का डर रहता है। कहा जाता है कि सांपों को नुकसान पहुंचाने पर वंश का नाश हो सकता है और संतान सुख भी नहीं मिलता है।

सांपों को न पिलाएं दूध

नाग पंचमी (Nag Panchami)  के दिन जीवित सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए। सांप के लिए दूध जहर के समान माना जाता है, इसलिए सिर्फ उनकी प्रतिमा पर ही दूध अर्पित करें।

धारदार चीजों का न करें इस्तेमाल

नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन किसी भी नुकीली या धारदार वस्तु जैसे चाकू, सुईं, कैंची आदि का इस्तेमाल न करें। यह अशुभ माना जाता है। इस दिन सिलाई, कढ़ाई भी नहीं की जाती है।

न करें तवे का इस्तेमाल

नाग पंचमी (Nag Panchami)  के दिन लोहे की कढ़ाई, तवे आदि पर खाना नहीं बनाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर रोटी बनाने के लिए जिस लोहे के तवे का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नाग का फन माना जाता है। ऐसे में इस दिन इसका उपयोग करना अशुभ होता है।

Tags: nag panchamiNag Panchami Datenag panchami puja
Previous Post

नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक से दूर होगी समस्त परेशानियां, जानें पूजन विधि

Next Post

नागपंचमी पर जरूर जाएं इन 6 नाग मंदिरों से किसी एक स्थान पर, मन्नत होगी पूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Nag Panchami

नागपंचमी पर जरूर जाएं इन 6 नाग मंदिरों से किसी एक स्थान पर, मन्नत होगी पूरी

यह भी पढ़ें

Jacqueline won the heart of Mumbai Police once again with her generosity

जैकलिन ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से जीता मुंबई पुलिस का दिल

23/05/2021
lohri

आज मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

13/01/2026
Siddaramaiah

सिद्दारमैया का कुमारस्वामी पर हमला, कहा- उनके लिए आंसू बहाना नयी बात नहीं

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version