• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेयरी एवं पशुधन में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरियां

Writer D by Writer D
17/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Dairy

investment in dairy and livestock

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) से प्रदेश के विभिन्न सेक्टरों को नई गति मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश में डेयरी एवं पशुधन में निवेशकों ने 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश पर सहमति जतायी है। इसमें डेयरी सेक्टर (Dairy Sector) में 31 हजार करोड़ से अधिक, जबकि पशुधन में 44 सौ करोड़ से अधिक का निवेश उद्योग जगत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि टीम बनाकर जल्द से जल्द सभी निवेशों को धरातल पर उतारने के कार्य में जुट जाएं। दोनों सेक्टर को मिलाकर एक लाख से भी ज्यादा नौकरियां उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।

पांच सदस्यीय कमेटी का गठन

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के जरिए डेयरी और पशुधन सेक्टर (Dairy and Livestovk Sector) को मिले 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव को सुनियोजित कार्ययोजना के अंतर्गत धरातल पर उतारने के लिए पशुपालन विभाग के डायरेक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अब इस बात को सुनिश्चित करेगी कि डेयरी सेक्टर में हुए 1051 एमओयू और पशुधन सेक्टर में हुए 1432 निवेश प्रस्तावों को कैसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जल्द से जल्द प्रस्तावों को जमीन पर उतारते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए अगर मदद की आवश्यक्ता हो तो औद्योगिक विकास विभाग और इन्वेस्ट यूपी की टीम के साथ मिलकर कार्य करें।

एक लाख से ज्यादा रोजगार का होगा सृजन

योगी सरकार (Yogi Sarkar) का शुरू से ही दुग्ध उत्पादन, दुग्ध प्रसंस्करण और पशुधन संवर्धन को लेकर जोर रहा है। अब यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए इस सेक्टर को मिले 35 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों ने सरकार की उम्मीदों को बल प्रदान किया है। साथ ही साथ डेयरी और पशुधन सेक्टर में रोजगार के अवसर भी बड़े पैमाने पर खुलने जा रहे हैं। जिस तरह से एमओयू और निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, अगर अधिकारियों की टीम उसे धरातल पर उतार ले जाती है तो अकेले डेयरी सेक्टर में ही 72 हजार से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा। वहीं पशुधन सेक्टर में 32 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस प्रकार दोनों ही सेक्टर में एक लाख से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा।

उद्यमियों को इधर उधर भटकना ना पड़े

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अब ये उनका दायित्व है कि वे उद्यमियों का हर प्रकार से सहयोग करें और सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उनके उद्यम लगाने से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही निवेशकों के आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराएं, जिससे कि उद्यमियों को इधर उधर भटकना ना पड़े।

हमारी शुगर मिलें अब ग्रीन ईंधन का भी बन रहीं स्रोत: सीएम योगी

बता दें कि डेयरी और पशुधन विभाग की ओर से इन्वेस्टर्स समिट के जरिए लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। दोनों ही विभागों की ओर से समिट के दौरान स्टाल लगाए गये थे। विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि डेयरी उत्पादन, डेयरी प्लांट और गो संरक्षण के साथ ही सीबीजी, बॉयो सीएनजी का उत्पादन, गोबर एवं गोमूत्र के विभिन्न उत्पाद तथा सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना आदि कार्यों पर विशेष बल दिया जाए।

Tags: Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

हमारी शुगर मिलें अब ग्रीन ईंधन का भी बन रहीं स्रोत: सीएम योगी

Next Post

‘ईज ऑफ लिविंग’ को आगे बढ़ाने के लिए भारत प्रौद्योगिकी को देता है महत्व: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
PM Modi

'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाने के लिए भारत प्रौद्योगिकी को देता है महत्व: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Army truck

खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

23/12/2022
Shot

रूपये के लेनदेन में युवक को मारी गोली

28/07/2022
Naxalites

पुरंगेल-गमपुर के जंगल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version