• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में महिला अस्मिता पर लगातार हो रहे हमले: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
18/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये आरोप लगाया कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिलायें असुरक्षित हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब बहन-बेटियों की इज्जत पर हमला न होता हो। योगी सरकार में नारी सशक्तिकरण और नारी सुरक्षा का यही मॉडल है। प्रशासन तंत्र पूरी तरह असंवेनशील हो गया है। हर तरफ जंगलराज की स्थिति है। खुद भाजपा सरकार की एजेंसी नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़े कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में पुलिस किस तरह बेलगाम हो गई है, इसका ताजा उदाहरण मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के बाहर फूल बेच रही महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार से दिखता है। पिछड़ी जाति की महिलाएं मंदिर के बाहर फूल बेचकर गुजारा करती है। एक दरोगा ने दूकानदारों को खदेड़ने के साथ उनके फूल बिखेर दिये। एक महिला के विरोध करने पर उसे दरोगा ने थप्पड़ मारे और बुरी तरह से पीटा। दरोगा ने महिलाओं को भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं।

जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता की पत्नी की साड़ी खींची और नाबालिग बच्चियों के साथ बदतमीजी की। भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस हैं जब भाजपा सरकार में उसके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस का यह रवैया हो गया है, तब आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती हैं।

UP GIS: प्रदेश के एक-एक जिले तक पहुंचेगी निवेश की बहार

उन्होने कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सभी अन्याय और अत्याचार के शिकार हैं। भाजपा सरकार में महिला अस्मिता पर लगातार हो रहे हमलों पर शासन-प्रशासन मौन है। लोगों को अब हर क्षण अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में जनता असहाय और असुरक्षित है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

UP GIS: प्रदेश के एक-एक जिले तक पहुंचेगी निवेश की बहार

Next Post

इस बार हज यात्रा नहीं कर सकेंगे 12 साल से कम के बच्चे, सऊदी अरब ने लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Next Post
Hajj Yatra

इस बार हज यात्रा नहीं कर सकेंगे 12 साल से कम के बच्चे, सऊदी अरब ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें

Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कहीं आपकी ट्रेन भी कैंसल तो नहीं, चेक कर लें ये लिस्ट

12/02/2022
AK Sharma

एके शर्मा ने मुरादाबादवासियों को दी 66 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

07/11/2022
Shaheer Sheikh

अभिनेता शहीर शेख के पिता का कोरोना से निधन, अली गोनी ने दी जानकारी

20/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version