• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी, तीन की मौत

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
SUV falls from Polytechnic flyover

SUV falls from Polytechnic flyover

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी (SUV) शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर (Polytechnic Flyover) से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे एसयूवी (बोलेरो, यूपी32 एनएफ 9617) से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर (Polytechnic Flyover) से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में प्रियांशु, अमित और राजकुमार शामिल हैं, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

चौकी इंचार्ज पॉलीटेक्निक भरत पाठक ने बताया कि एसयूवी ओलंपिया जिम के ट्रेनर अमित के नाम पर पंजीकृत है। हादसे के वक्त वह भी गाड़ी में था। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों को फ्लाईओवर से जाने नहीं दिया गया।

Tags: lucknow accidentLucknow NewsPolytechnic flyoverSUV
Previous Post

19 फरवरी राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

उपभोक्ताओं को लगेगा ‘करंट’, गर्मी के लिए इतने रुपए यूनिट बिजली खरीदेगा UPPCL 

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
Electricity

उपभोक्ताओं को लगेगा 'करंट', गर्मी के लिए इतने रुपए यूनिट बिजली खरीदेगा UPPCL 

यह भी पढ़ें

Kalyan Singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत, राम मनोहर लोहिया में हुए एड्मिट

04/07/2021
ankita lokhande

अंकिता लोखंडे से फैन्स बोले- हम तुमको रोज सुशांत की याद दिलाएंगे

29/11/2020
Union Carbide

कड़ी सुरक्षा के बीच यूनियन कार्बाइड के कचरे के निपटान की शुरू हुई प्रक्रिया

27/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version