• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्रों का ‘महा-प्रदर्शन’ आज, 75 जनपदों से परिवार समेत लखनऊ पहुंचे

Writer D by Writer D
20/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Shikshamitras

Shikshamitras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज (20 फरवरी 2023) एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्र (Shikshamitras) महासम्मेलन और प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शिक्षामित्रों का प्रदर्शन लखनऊ के रमाबाई पार्क में होगा। जानकारी के मुताबिक, यूपी के 75 जनपदों से एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्र परिवार समेत लखनऊ पंहुचे हैं।

दरअसल, शिक्षा मित्र 2017 में उच्चतम न्यायालय से समायोजन निरस्त होने के बाद से समायोजन बहाली व मानदेय वृद्धि जैसी प्रमुख समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। करीब 1.46 लाख शिक्षामित्र इस प्रदर्शन के माध्यम से योगी सरकार से ‘नियमितीकरण करो सरकार…’ की गुहार लगा रहे हैं। यह महासम्मेलन शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में साल 1999 से नियमित शिक्षकों की कमी को देखते हुए प्राइमरी स्‍कूलों में संविदा के आधार पर शिक्षामित्रों को रखा जा रहा है। धीरे-धीरे शिक्षामित्रों (Shikshamitras) का मानदेय भी बढ़ाया गया लेकिन बढ़ती महंगाई में शिक्षामित्रों को मिलने वाला मानदेय काफी नहीं है।

अब 60 साल में रिटायर होंगे शिक्षामित्र, प्रदेश सरकार ने तय की अधिकतम आयु सीमा

वहीं, साल 2014 में ट्रेनिंग के जरिए शिक्षामित्रों को समायोजित भी किया गया था, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दोबारा मानदेय पर रखा जाने लगा। फिलहाल राज्य के प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय मिलता है। प्रदेश के शिक्षामित्रों को 11 महीने का मानदेय दिया जाता है और हर साल इनका कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू किया जाता है।

Tags: Lucknow Newsshikshamita protestshikshamitra in up
Previous Post

विधानसभा में बजट सत्र से पहले हंगामा, शिवपाल ने नेतृत्व में विधायकों का धरना

Next Post

यूपी में तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
Next Post
Transfer

यूपी में तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

prashant bhushan

प्रशांत भूषण ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगने से किया इनकार

24/08/2020
lac

LAC पर जारी गतिरोध के बीच भारत-चीन में डब्ल्यूएमसीसी को लेकर आज करेंगे बातचीत

20/08/2020

PM मोदी ने की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version