• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… अपने घर में सेफ नहीं’, आलिया भट्ट ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद

Writer D by Writer D
21/02/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Alia Bhatt

Alia Bhatt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कहा जाता है कि एक महिला सबसे ज्यादा अगर खुद को सुरक्षित महसूस करती है तो वह है उसका अपना घर. लेकिन अगर इसी में कोई चोरी-छिपे आपको देख रहा हो तो कैसा लगेगा? कुछ ऐसा ही हादसा बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ हुआ है. आलिया भट्ट अपने लिविंग रूम में बैठी थीं. गपशप कर रही थीं कि दो अनजान शख्स उन्हें पड़ोस की बिल्डिंग से शूट करने लगे.

वो कहते हैं न कि आपको आभास हो जाता है, जब आपको कोई इस तरह देख रहा होता है. कुछ ऐसा ही आलिया संग भी हुआ. आलिया को लगा कि शायद कोई उन्हें शूट कर रहा है और बस… दोनों को आलिया ने पकड़ लिया.

आलिया (Alia Bhatt) को आया गुस्सा

बिना देरी के आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें अपना इस बात पर गुस्सा जाहिर किया. आलिया ने अपनी ही दो फोटोज का कोलाज शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं अपने घर पर थी और एक साधारण सी नॉर्मल दोपहर बिता रही थी. अपने लिविंग रूम में बैठी थी कि मुझे लगा कोई मुझे देख रहा है. मैंने देखा कि दो शख्स पड़ोस की बिल्डिंग से मुझे क्लिक कर रहे हैं. किस दुनिया में ऐसा किसी के साथ करना ठीक है? क्या यह करने की इजाजत किसी को भी आसानी से मिल सकती है? क्या यह किसी की प्राइवेसी को खराब करना नहीं है? एक लाइन होती है, जिसे आप क्रॉस नहीं कर सकते. और मेरे लिए यह कहना एकदम सेफ रहेगा कि आपने सारी लाइनें क्रॉस कर दी हैं. मुंबई पुलिस मदद करें.”

अर्जुन ने किया सपोर्ट

आलिया का इतना शेयर करना लो और एक्ट्रेस के सपोर्ट में बाकी के सितारों का उतरना. अर्जुन कपूर ने आलिया की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “एकदम शर्मनाक. यह एक ऐसी चीज हुई है, जहां हर लिमिट को क्रॉस किया गया है. एक महिला अपने खुद के घर तक में सुरक्षित नहीं है. जो भी लोग एक पब्लिक फिगर की तस्वीरें निकालता है, क्या उसका यह लिमिट क्रॉस करना सही है? इन्हीं लोगों पर हम भरोसा करते हैं और सोचते हैं कि ये फोटो ले रहे हैं, क्योंकि यह इनका काम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई महिला को असुरक्षित महसूस कराने लगेगा और किसी की प्राइवेसी भंग करने की कोशिश में जुट जाएगा. मुंबई पुलिस, यह देखना नहीं, बल्कि किसी महिला को स्टॉक करना है.”

अनुष्का ने शेयर की पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने भी आलिया को अपना सपोर्ट दिया है. उन्होंने लिखा है, “ऐसा ये लोग पहली बार नहीं कर रहे हैं. करीब दो साल पहले हम लोगों ने भी इन्हें इसी तरह से चोरी-छिपे हमारी तस्वीरें लेते देखा था. और इनका क्लास लगाई थी. क्या तुम्हें लगता है कि ये सब करके तुम लोग इज्जत हासिल कर लोगे? एकदम शर्मनाक हरकत की है ये तुम लोगों ने. यही वो लोग हैं, जिन्होंने हमारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट की थी, जबकि हम लोगों ने मना किया था और प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने को कहा था.”

Tags: Alia bhattbollywood gossips
Previous Post

नक्सलियों के प्लांट किए IED ब्लास्ट से ग्रामीण की मौत, निशाने पर थे सुरक्षाबल

Next Post

पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
Kundra Naik

पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

CM Yogi met the victim's family of Bahraich violence

बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, मां-बाप ने लगाई न्याय की गुहार

15/10/2024
सोशल मीडिया पर अफवाह

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के 601 मामले दर्ज

18/08/2020
Raid

यूपी के 71 जिलों में SGST ने की छापेमारी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

05/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version