• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन जारी होगी पीएम किसान निधि की किस्त

Writer D by Writer D
23/02/2023
in Business, Main Slider
0
PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इस हफ्ते पीएम किसान की 13वीं किस्त जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 24 फरवरी को 13वीं किस्त जारी करने की उम्मीद है। हालांकि, केंद्र की ओर से इसका ऐलान नहीं किया गया है।

पीएम किसान योजना (PM Kisan Nidhi) एक केंद्रीय योजना है। इस योजना के तहत सीमांत किसानों को एक साल के अंदर 6000 रुपये दिए जाते हैं। खास बात यह है कि ये रुपये 2000- 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिए जाते हैं।  पीएम किसान योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में ऐसे किसान परिवारों को पेंशन देने के लिए शुरू की गई थी, जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है।

केंद्र सरकार के अनुसार, पीएम किसान एक केंद्रीय क्षेत्र की एक ऐसी योजना है, जिसमें भारत सरकार की ओर से 100 प्रतिशत वित्त पोषण मिलता है। हालांकि, पीएम किसान योजनाओं के संबंध में कुछ नियम भी हैं। इस नियम के तहत सभी किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। यह केवल छोटे जोत वाले किसानों के लिए है।

दरअसल, किसी भी सरकारी योजना के कुछ मानदंड होते हैं, जिसके आधार पर लाभ जारी किए जाते हैं। पीएम किसान योजना के लिए, छोटे और सीमांत किसान जो भारतीय नागरिक हैं केवल वही लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, सभी भूमिधारी किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है, योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, एक की मौत

अगर लाभार्थी किसान पीएम किसान की सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। फिर,  होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद  लाभार्थी स्थिति टैब पर क्लिक करें। इसके बाद किसान भाई होमपेज पर अपना आधार नंबर, पीएम किसान खाता नंबर या अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तीनों में से कोई एक भरें। विवरण भरने के बाद ‘डेटा प्राप्त करें’ विकल्प चुनें। अंत में आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। अगर किसान ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाते हैं तो वे 13वीं किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम-किसान पोर्टल पर उपलब्ध है। इसलिए किसान भाई जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी अपडेट करवा लें।

Tags: agriculture newsAgriculture News In IndiaPM kisan installmentPM Kisan NidhiPM Kisan Samman Nidhi SchemePM-Kisan
Previous Post

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार, एक की मौत

Next Post

पहले भारतीय गवर्नर जनरल के परपोते ने कांग्रेस को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Achari Funda
Main Slider

मेहमानों को पिलाना चाहते है कुछ खास ड्रिंक तो सर्व करें ‘अचारी फनडा’

01/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
Next Post
CR Kesavan

पहले भारतीय गवर्नर जनरल के परपोते ने कांग्रेस को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

Sherlyn Chopra

राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे तो दीदी किसकी पूजा करेंगी ? : शर्लिन

30/09/2021
Mamta Banerjee

सीएम ममता ने बदले DGP-ADG, हिंसा रोकने का दिया आदेश

05/05/2021

‘भीख’ वाले बयान पर ड्रामा क्वीन ने की आलोचना, बोलीं- ‘ देश की गद्दार है दीदी…’

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version