• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लड्डू होली: न्यौता देकर लौटे पंडा का लड्डू फेंककर होगा स्वागत, जमकर उड़ेगा गुलाल

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Laddu Holi

Laddu Holi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। बरसाना के प्रमुख श्रीजी मंदिर में सोमवार शाम काे धूमधाम से लड्डू होली (Laddu Holi) खेली जाएगी। बरसाना की लट्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले खेली जाने वाली इस लड्डू होली का बृज में विशेष महत्व है। शाम को नंद गांव के हुरियारों को न्योता देकर पंडा बरसाना लौटता है। जिसका सभी लड्डू फेंक कर स्वागत करते हैं और उन लड्डुओं को पाने के लिए हर कोई ललायित नजर आता है। यहां मंदिर में शाम के समय समाज गायन शुरू होते ही गुलाल और लड्डू फेंकना शुरू हो जाता है, हजारों सालों से चली आ रही परम्परा को बरसाना और नंदगांव में लोग बखूबी निभाते आ रहे हैं।

प्रेम और श्रद्धा की लड्डू होली (Laddu Holi) में बरसाना के श्रीजी मंदिर पर करीब 10 कुंतल लड्डू और गुलाल से होली खेली जाएगी। बरसाना में खेली जाने वाली होली के पीछे मान्यता है कि बरसाना से राधा-रानी का दूत (पंडा) भगवान कृष्ण के गांव नंद गांव में होली खेलने के लिए बरसाना आने का निमंत्रण देने जाता है। भगवान कृष्ण और उनके ग्वाल वालों द्वारा होली खेलने का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद पंडा यह खबर बरसाना में आकर सुनाता है। भगवान के बरसाना में होली खेलने की आने की सूचना मिलते ही बरसाना वासी प्रसन्न हो जाते हैं और पंडा पर लड्डू की बरसात करते हैं। तभी से लट्ठमार होली से एक दिन पहले बरसाना में लड्डू होली खेली जाती है।

बरसाना मंदिर रिसीवर संजय गोस्वामी ने बताया कि लड्डू होली की तैयारी कर ली गई है। करीब दस कुंतल गुलाल अबीर मंगाया गया है। मंदिर को सजाया गया है, सुबह से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। परिसर में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बेरिकेडिंग कराई गई है।

नहीं आता नंदगांव का पांडा, बरसाना का ही पांडा करता है नृत्य

परंपरानुसार कान्हा की ओर से होली की स्वीकृति का संदेशा लाने वाला पांडा करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले नंदगांव से आता था। एक बार मध्य प्रदेश की रीवां रियासत के महाराजा लड्डू होली देखने आए थे। महाराजा पांडा के नृत्य पर भाव विभोर हो गए। उन्होंने अपने समस्त राजसी जेवर पांडा को भेंट कर दिए। इतने पर भी महाराजा का मन नहीं भरा तो पांडा को सोने के सिक्के भेंट किए।

आज से शुरू हुआ होलाष्टक, ये राशि वाले होली तक रहें सावधान

उनको पांडा उठा न सका। अगली बार आने का प्रण लेकर महाराजा लौट गए। बरसाना मंदिर का पुजारी धनवर्षा से इतना चमत्कृत हुआ कि अगली साल उसने नंदगांव से पांडा नहीं बुलाया। स्वयं पांडा का रूप धर कर नाचना शुरू कर दिया। पुजारी का दुर्भाग्य यह रहा कि महाराजा फिर होली देखने नहीं आए। अब मंदिर का पुजारी ही पांडा बनकर इस अवसर पर नृत्य करता चला आ रहा है।

Tags: Holiholi 2023Laddu Holimathura news
Previous Post

तहलका मचाने आ रहा है Realme का धांसू फोन, 10 मिनट से भी कम में बैटरी फुल

Next Post

उप्र विस सत्र: सदन में एक बार फिर उठा प्रयागराज हत्याकांड का मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
UP Vidhansabha

उप्र विस सत्र: सदन में एक बार फिर उठा प्रयागराज हत्याकांड का मामला

यह भी पढ़ें

Bigg Boss fame Gautam Gulati explains reason for unfollowing Shahnaz

बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी ने बताई शहनाज को अनफॉलो करने की वजह

26/05/2021
kajol-naysha

बेटी न्यासा की स्टडी की वजह से सिंगापुर में रहेंगी काजोल

07/09/2020
navneet sehgal

अफवाह फैलाकर डर पैदा करने वाले प्राइवेट हॉस्पिटलों पर होगी कार्रवाई

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version