• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया को 5 दिन की CBI रिमांड, फेल हो गई बजट पेश करने की दलील

Writer D by Writer D
27/02/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia) को कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई ने 5 दिन की रिमांड मांगी थी। जांच एजेंसी की मांग को कोर्ट ने मान लिया है। सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी थी कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए कस्टोडियल इंटोरेगेशन की जरूरत है। उधर, सिसोदिया ( Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उम्दा काम करने वाले सिसोदिया को बीजेपी सरकार झूठे आरोपों में फंसा रही है। वहीं आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार हुए सिसोदिया

बता दें कि रविवार को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद शाम को सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उनकी रात सीबीआई हेडक्वार्टर में भी गुजरी। सिसोदिया की पेशी से पहले ही कोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके लिए पैरामिलिटरी फोर्स की तैनाती की गई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ऑफिस के बाहर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। एक तरफ कोर्ट में पेशी चल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ आप नेता और कार्यकर्ता देशभर में सड़कों पर उतकर प्रदर्शन कर रहे थे।

सीबीईआई ने सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक साजिश की धारा 120बी, फर्जीवाड़े की धारा 477ए और भ्रष्टाचार निरोधी कानून की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया। दरअसल, सीबीआई ने अगस्त 2022 में मनीष सिसोदिया के घर-दफ्तर समेत आबकारी विभाग के दफ्तर पर भी छापे मारे थे। इसमें सीबीआई को सबूत मिले थे कि शराब कारोबारियों को 12 फीसदी कमीशन देने के प्रावधान में अनियमितता की गई थी।

मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia) के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए अदालत से कहा, “मैं वित्त मंत्री हूं। मुझे बजट पेश करना है…कल ऐसा क्या बदल गया कि वित्त मंत्री को हिरासत में रखना है? क्या वह आगे उपलब्ध नहीं रहेंगे? या यह गिरफ्तारी छिपे हुए मकसद को लेकर की गई? यह मामला एक व्यक्ति और संस्था पर हमला है।”

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक का करीबी

उन्होंने दलील दी कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के सदस्य के तौर पर कार्य किया और इसलिए फैसले के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, ना ही उस फैसले पर सवाल उठाया जा सकता है। वहीं, जांच एजेंसी के वकील ने दलील दी कि गिरफ्तार किए गए उपमुख्यमंत्री को हिरासत में रख कर मामले में पूछताछ करने की जरूरत है।

CBI ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है, लेकिन जांच से यह पता चला कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फैसले लिए थे। मनीष सिसोदिया के वकील ने हिरासत में सौंपने संबंधी जांच एजेंसी के अनुरोध का विरोध करते हुए दलील दी कि CBI ने कहा है कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन बदले थे, लेकिन यह अपराध नहीं है। वकील ने कहा कि दिल्ली के LG से सुझाव लेने के बाद नीति लागू की गई थी और चूंकि इसके लिए परामर्श की जरूरत थी, इसलिए साजिश की कोई गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैंने हर चीज खुली रखने की कोशिश की।”

Tags: CBI CourtCBI remanddelhi newsManish SisodiaNational newsnew liquor policy
Previous Post

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक का करीबी

Next Post

गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करने पर देना होगा जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Next Post
wet and dry waste

गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं करने पर देना होगा जुर्माना

यह भी पढ़ें

Murshidabad Violence

मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ित परिवार ने मुआवजा लेने से किया इनकार, लौटाया ममता बनर्जी का भेजा चेक

21/04/2025
Bihar Police

बीच सड़क पर महिला और पुरुष सिपाही में चले लात-घूसे-थप्पड़, जानें पूरा मामला

04/08/2021
Israel Army

इजरायली सेना अपने ही लोगों को मार डाला, PM ने जताया अफसोस

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version