• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक का करीबी

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Umesh Pal Murder Case

Umesh Pal Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज में उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या (Umesh Pal Murder Case) के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। उमेश पाल हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर (Enounter) हुआ है। अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने यह एनकाउंटर नेहरू पार्क के जंगल में किया है। बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था। मारे गए बदमाश अरबाज को पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। अरबाज, अतीक अहमद की गाड़ी भी चलाता था। धूमनगंज इलाके में स्थित नेहरू पार्क के जंगल में अरबाज को ढेर किया गया है। इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है।

बेहद शातिर था अरबाज (Arbaaz)

अरबाज (Arbaaz) ने पहले शूटरों को उमेश पाल के कार के पहले उतारा और फिर तेजी से गाड़ी दूसरी तरफ लेकर आया, जिसमें बैठकर शूटर वारदात के बाद फरार हुए थे।अरबाज बेहद शातिर था, इसीलिए वह घटना के वक्त कहीं भी कार से बाहर नहीं उतरा। जैसे ही शूटर कार से उतरे तो उसने कार को तेजी से आगे बढ़ा दी।

अरबाज, प्रयागराज के सल्लापुर का रहने वाला है। पुलिस आज दिन में धूमनगंज के नेहरू पार्क के पास अरबाज का पीछा करते हुए पहुंची। पुलिस की माने तो इसी दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें अरबाज मारा गया। अरबाज के सीने और पैर में गोली लगी है। इस एनकाउंटर के दौरान धूमनगंज थाने में तैनात एक सिपाही घायल है।

अतीक के घर के पास मिली थी क्रेटा कार

गौरतलब है कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स की 10 टीमें कातिलों की तलाश में दिन रात छापेमारी कर रही हैं। इसी बीच पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर के पास से सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद हुई है। बदमाश गोलियां बरसाने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।

इस हत्या का आरोप पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके बेटों पर ही है। पुलिस ने क्रेटा कार को जब्त कर लिया है। ये कार अतीक अहमद के घर से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी मिली। सफेद रंग की क्रेटा कार में नंबर प्लेट भी नहीं है। सफेद रंग की क्रेटा कार से ही शूटर उमेश पाल का पीछा करते हुए पहुंचे थे।

Tags: arbaazencounterPrayagraj Newsumesh pal murder case
Previous Post

उप्र विस सत्र: सदन में एक बार फिर उठा प्रयागराज हत्याकांड का मामला

Next Post

मनीष सिसोदिया को 5 दिन की CBI रिमांड, फेल हो गई बजट पेश करने की दलील

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Next Post
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को 5 दिन की CBI रिमांड, फेल हो गई बजट पेश करने की दलील

यह भी पढ़ें

rakesh tikait

कृषि कानूनों के रद्द करने के ऐलान पर बोले टिकैत- तत्काल आंदोलन वापस नहीं लेंगे

19/11/2021
sakat chauth

सकट चौथ पर करें ये खास उपाय, गणेश जी पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं

15/01/2025
neet

कर्नाटक नीट मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version