• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठेगी योग नगरी

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami will inaugurate International Yoga Festival

CM Dhami will inaugurate International Yoga Festival

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल की भांति इस साल भी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव (International Yoga Festival) 01 से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) योग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान योग की जहां बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा, वहीं मन की शांति और स्वस्थ शरीर का अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा।

इसके साथ ही यहां आने वाले योग साधक नृत्य, संगीत के साथ-साथ योग के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा का लुत्फ भी उठा सकेंगे। हर साल की भांति इस साल भी सात दिवसीय महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज होगी।

एक मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा वहीं गंगा आरती यहां आए योग साधकों को आकर्षित करेगी। इस भव्य कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक सप्ताह तक उत्सव का माहौल बन जाएगा।

विशिष्ट योगाचार्यों में पद्मश्री शिवानंद, पद्मश्री भारत भूूषण जी व पद्मश्री रजनीकांत हिस्सा ले रहे हैं। ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, रमामणि अयंगर स्मृति योग संस्थान, कैवल्यधाम, कृष्णमाचार्य योग मंदिरम और शिवानंद योगा स्कूल के प्रशिक्षकों की मौजूदगी में साधक योग की बारीकियों को सीख सकेंगे। योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय रहेगी और अलग-अलग विषयों पर साधकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जायेगें। इसके साथ ही ड्रोन शो का आयोजन किया जायेगा।

योग एक साधना है जिसके जरिए शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसको ध्यान में रखकर अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा का आयोजन भी होगा। इसमें डा. अनिल थपलियाल, डा. नवदीप जोशी, डा. प्रिया आहूजा, डा. रोहित सब्बरवाल, प्रो. वीके अग्निहोत्री, प्रो. सुनील जोशी, डा. उर्मिला पांडे जैसे विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। डॉ. सुनील जोशी उप कुलपति उत्तराखण्ड आयु वि. नाड़ी परीक्षण एवं मर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा। इसके अलावा रूजुता दिवेकर सेलेब्रिटी पोषण विशेषज्ञ के साथ ही रागिनी मक्कड़, नितिश भारती, अनुज मिश्रा, सुजीत ओझा जैसे कलाकार अपने नृत्य, कला, संगीत के जरिए साधकों का मन मोहेंगे। लोक नृत्य और संगीत की अद्भुत प्रस्तुति भी महोत्सव में चार चांद लगाएगी।

लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का लक्ष्य बढ़ाएं अधिकारी: सीएम धामी

भारत योग के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश दे रहा है। इसलिए इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दुनिया भर से लोग योग की बारीकियां सीखने के लिए आते हैं। वैसे भी योग नगरी के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश के नैसर्गिक सुंदरता भी ऐसी है लोग खुद बखुद यहां प्रकृति का आनंद लेने के लिए आ जाते हैं लेकिन महोत्सव के कारण लोग और भी आकर्षित हो जाते हैं कि यहां के घूमने के बहाने योग की साधना भी हो जाएगी। यानी यहां आकर प्रकृति के साथ साक्षात्कार तो होगा ही, साथ ही योग साधना के जरिए ईश्वर से भी साक्षात्कार का अनुभव प्राप्त होगा।

Tags: cm dhamiInternational Yoga FestivalUttarakhand News
Previous Post

लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का लक्ष्य बढ़ाएं अधिकारी: सीएम धामी

Next Post

विपक्षी दलों ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बना प्रदेश का माहौल बिगाड़ा: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaksout at Panacea Hospital
Main Slider

देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में भीषण आग, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

20/05/2026
A huge crowd gathered to bid farewell to former Chief Minister Khanduri.
Main Slider

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

20/05/2026
PM Modi gifts 'Melody' toffee to Georgia Meloni
Main Slider

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, वीडियो वायरल

20/05/2026
Posters put up in Amethi ahead of Rahul Gandhi's visit
Main Slider

राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टरों पर मचा बवाल, सियासत हुई गरम

20/05/2026
office
Main Slider

ऑफिस में मिलेगा परफेक्ट लुक, ट्राई करें ये ड्रेस

20/05/2026
Next Post
CM Dhami

विपक्षी दलों ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बना प्रदेश का माहौल बिगाड़ा: धामी

यह भी पढ़ें

आत्महत्या

बिहार : महिला की चाकू से गोदकर हत्या, लाश के पास मिला हत्यारोपी का प्राइवेट पार्ट

02/10/2020
Milk

दूध में आएगी मलाई की मोटी परत, इन टिप्स को आजमाएं

13/03/2026
Jasmine Bhasin seen preparing for Iftar with Ali Goni, video goes viral

अली गोनी के साथ इफ्तार की तैयारी करती दिखीं जैस्मिन भसीन, वायरल हुआ वीडियो

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version