• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आश्चर्य है! पूर्व मुख्यमंत्री पूछते थे ये कृषि विज्ञान केंद्र क्या है: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
02/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधान परिषद में सीएम योगी (CM Yogi) ने कृषि के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ पूर्व की सरकार की नाकामियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2015-16 में केंद्र सरकार यूपी को 20 कृषि विज्ञान केंद्र देना चाहती थी, जिससे किसानों को सही तकनीक और समय पर बीज मिल सके। समाजवादी पार्टी की सरकार ने नहीं लिया।

मुझे आश्चर्य होता था कि सपा नेता जो कभी प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, पूछते थे कि ये कृषि विज्ञान केंद्र क्या होता है। पहले किसान आत्महत्या करता था, भूख से मौतें होती थीं। किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिलता था। मंडी परिषद के बाहर विक्रय पर प्रतिबंध था। आज हम कृषि विकास की दर जो 2016-17 में 6.6 थी, अब 18.2 प्रतिशत हो चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान जिसे प्रधानमंत्री ने 2018 में प्रारंभ किया था, आज यूपी में दो करोड़ 60 लाख किसानों के खाते में 51 हजार 649 करोड़ की राशि सीधे भेजी जाती है।

सीएम (CM Yogi)  ने यूपी में कृषि के महत्व के बारे में कहा कि देश की जीडीपी में यूपी के एग्रीकल्चर का योगदान 25 फीसदी है। देश की कुल कृषि योग्य भूमि में 11 प्रतिशत भूमि यूपी में है। देश का 20 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन यूपी करता है। देश के फूड बास्केट के रूप में यूपी जाना जाता है। सबसे उर्वरा भूमि, सबसे अच्छा जलसंसाधन यूपी के पास है।

अन्नदाता की उन्नति के लिए गौ आधारित कृषि को दे रहे बढ़ावा

कैंसर, किडनी फेल होना, लिवर खराब होना एक बड़ी समस्या है। ये अत्यधिक फर्टीलाइजर के कारण होता था, आज गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए कार्य हो रहा है। गंगा तटवर्ती 27 जनपदों को प्रदेश के अंदर 85 हजार हेक्टेयर में इसको संचालित किया जा रहा है, इसके लिए टेस्टिंग लैब की स्थापना की गयी है। कृषि विज्ञान केंद्र में भी टेस्ट किया जा रहा है। सिंचाई की परियोजनाओं पर कार्य हो रहे हैं। सरयू नहर परियोजना 1972 में आई मगर पूरी नहीं हो पाई, जिसे 2021 में राष्ट्र को समर्पित किया गया। तमाम परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बजट में प्रवधान किये गये हैं।

हमारी सरकार में खत्म हुआ बिचौलियों का काम

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि 2012-17 में प्रदेश में 94 लाख मीट्रिक टन गेहूं का क्रय किया गया, 12800 करो़ड़ का भुगतान किया गया। ये पैसा किसान के खाते में सीधे न जाकर बिचौलियों के माध्यम से गया। 2017 से लेकर 22 के बीच में 219 लाख मिट्रिक टन गेहूं खरीदा और 40159 करोड़ डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा गया। 2012-17 के बीच में 123 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हुई, 17190 करोड़ रुपए धान का भुगतान एजेंट के माध्यम से किया गया।

2017 से 2022 के बीच 280 लाख मीट्रिक टन खरीद किया गया और 50420 करोड़ का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। इसी प्रकार 22-23 में 1075330 किसानों से 64 लाख 64 हजार मीट्रिक टन धान का खरीद किया गया। 13192 करोड़ का भुगतान अन्नदाताओं के खाते में भेजा गया।

भाजपा सरकार में सर्वाधिक किसान हो रहा है अपमानित: अखिलेश यादव

पहले चीनी मिलें औने-पौने दामों में बेच दी गयी। पिछले 6 साल में हमने 1.98 लाख करोड़ से अधिक का गन्ना भुगतान करा चुके हैं। आज 119 चीनी मिले हैं, जिनमें से 100 चीनी मिलें 10 दिन में गन्ना मूल्यों का भुगतान कर रही हैं।

Tags: Lucknow News
Previous Post

इलाज के अभाव में मर जाते थे बच्चे, सपा कभी देखने तक नहीं जाती थीः योगी

Next Post

दूसरों को नसीहत न दें, अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को खुद अखिलेश ने ले लिया था वापस: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
CM Yogi

दूसरों को नसीहत न दें, अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को खुद अखिलेश ने ले लिया था वापस: योगी

यह भी पढ़ें

Many people died due to heavy rain

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश, पांच मकान और एक होटल ढहने से कई लोगों की मौत

31/05/2025
Voter List

Nikay Chunav: Voter List में चेक करें अपना नाम और पोलिंग बूथ, यहां से करें डाउनलोड

03/05/2023

दुख और सुख का समाहार है अतीत

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version