• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आस्था का सम्मान, अराजकता पर जीरो टॉलरेंस: सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने होली, नवरात्र और शब-ए-बारात समेत अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये हैं। त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे। अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं का आयोजन होगा, मेले आदि लगेंगे। उल्लास और उमंग के इस विशेष पर्व कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा। विगत छह वर्षों में प्रदेश में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं। इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा।

सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परंपरा व आस्था को सम्मान दें, किंतु अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोजकों को अनुमति देने से पूर्व उनसे शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के सम्बंध में शपथ पत्र लिया जाए।

शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ अपनायें जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार पूरी कठोरता की जाए।

उन्होंने कहा कि होली के मौके पर कतिपय शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे। सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें। शोभायात्रा अथवा जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करे। अश्लील एवं फूहड़ गीत कतई न बजें। धर्मस्थलों पर रंग न डाले जाएं।

अधिकारी क्षेत्र के धर्मगुरुओं व प्रतिष्ठित जनों के साथ बनायें संवाद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। पीस कमेटी की बैठक कर लें। शांति और सौहार्द के लिए मीडिया का सहयोग लें।

उन्होंने कहा कि त्वरित कार्यवाही और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब किए, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बिना विलंब किए तत्काल खुद मौके पर पहुंचे। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें। सेक्टर स्कीम लागू करें। छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। गोवंश की तस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों को लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पर्व-त्योहार की खुशियां लोग अपने परिजनों के साथ मनाना चाहते हैं। दूसरे प्रदेशों व नगरों में प्रवासरत लोग होली के मौके पर अपने घरों को लौटेंगे। इसी बीच, फसलों की कटाई का भी समय है। लोगों को गंतव्य तक आवागमन में सुविधा हो, इसके लिए परिवहन विभाग को समय से तैयारी कर लेना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों को लगाया जाए। आवश्यकतानुसार अनुबंधित बसों की संख्या बढाएं। कहीं भी लोगों को आवागमन में समस्या न हो, हर रूट पर बसों की उपलब्धता बनी रहे। स्वच्छ परिवेश, त्योहार का उल्लास बढ़ाने वाला होता है। ऐसे में गांव हो या शहरी क्षेत्र, त्योहारों के मौके पर हर जगह साफ-सफाई होनी चाहिए।

बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाये

उन्होंने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों के मौके पर सभी 75 जिलों में गांव हो या की शहर, बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। होलिका दहन के स्थलों पर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। बिजली के हाईटेंशन लाइन के समीप होलिका दहन न हो। बिजली के ढीले व लटकते तारों को समय से व्यवस्थित कर लिया जाए।

धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के हों बेहतर प्रबंध

योगी (CM Yogi) ने कहा कि होली के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आगमन ब्रज क्षेत्र में हो रहा है। इसी प्रकार, श्रीराम नवमी के मौके पर अयोध्या और चैत्र नवरात्र के मौके पर माँ विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी धाम सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। आस्था और उल्लास के इन महत्वपूर्ण पर्वों के आयोजन को सुशासन, सुव्यवस्था का उदाहरण बनाया जाना चाहिए। लोगों की आस्था का सम्मान किया जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर नियोजन किया जाना चाहिए। महत्वपूर्ण स्थलों पर आकर्षक साज-सज्जा की जानी चाहिए। तेज गर्मी के बीच लोगों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था, छाजन आदि की अच्छी व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि वाराणसी और मथुरा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नगरों में शुक्रवार (03 मार्च) को रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए जाएं।

जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री कतई न हो

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री कतई न हो। इसे लेकर सभी जनपदों को विशेष सावधानी रखनी होगी। आम जन की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Tags: cm yogicm yogi meetingLucknow News
Previous Post

उमेश पल हत्याकांड: शूटर अरमान के सरेंडर करने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Next Post

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Tourism steals the spotlight at IATO Conference in Puri
उत्तर प्रदेश

इत्र की खुशबू और आध्यात्मिक सर्किट से महका उत्तर प्रदेश पर्यटन

23/08/2025
UPITS
उत्तर प्रदेश

500 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स देखेंगे ‘मेड इन यूपी’ की ताकत

23/08/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य है छत्तीसगढ़: विष्णुदेव

23/08/2025
CM Yogi inaugurated two Kalyan Mandapam in Gorakhpur
Main Slider

अब यूपी में हावी नहीं हो सकती माफिया प्रवृत्ति : सीएम योगी

23/08/2025
Child's body found in Kushinagar Express train
Main Slider

कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला 5 साल के मासूम का शव, यात्रियों में मचा हड़कंप

23/08/2025
Next Post
suicide

घरेलू कलह में युवक ने लगाई फांसी

यह भी पढ़ें

फोर्ब्स ने जारी की ‘धनकुबेर’ एक्टर्स की लिस्ट, बॉलीवुड के अक्षय कुमार छठे स्थान पर

12/08/2020
सिगरेट और शराब

पल भर में छुड़ा सकते हैं सिगरेट और शराब पीने की आदत, जानिए तरीका

30/09/2021
Delhi High Court

कोरोना ऐप में संशोधन पर विचार करें दिल्ली सरकार : हाईकोर्ट

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version