• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धू मूसेवाला के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Writer D by Writer D
05/03/2023
in मनोरंजन
0
Sidhu Musewala

Sidhu Musewala's father gets death threat again

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें एक मेल के ज़रिए भेजी गई है। ईमेल में बलकौर सिंह और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का नाम नहीं लेने कि हिदायत दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जो धमकी भरा ईमेल आया है, उसमें अभिनेता सलमान खान का भी नाम है। इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के पिता को जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी पुलिस को है। जानकारी के मुताबिक धमकी भरा इमेल राजस्थान से भेजा गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी चुप है। पुलिस धमकी की बात से न इंकार किया है और न ही इसकी पुष्टि की है।

पिछले साल भी मिली थी धमकी

ये पहली बार नहीं है जब मूसेवाला के पिता को धमकी मिली हो। पिछले साल सितंबर में भी ईमेल के ज़रिए ही इसी तरह की धमकी मिली थी। तब भी कहा गया था कि लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बारे में कुछ भी कहा तो जान से मार देंगे। तब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि बलकौर सिंह ने हर धमकी के बाद कहा है कि वो डरने वाले नहीं हैं।

स्कूल में लगे ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ के पोस्टर, प्रिंसिपल-कोऑर्डिनेटर के खिलाफ FIR दर्ज

आपको बता दें कि पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला को रास्ते में ही गोली मार दी गई थी। मूसेवाला अपने दोस्त के साथ जीप में सवार होकर गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर कई लोगों ने घेर कर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी, जिसमें मूसेवाला की मौत हो गई थी।

Tags: punjabi singer Sidhu Musewalasidhu musewala albumsSidhu Musewala murdersidhu musewala murder casesidhu musewala songssinger Sidhu Musewala
Previous Post

स्कूल में लगे ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ के पोस्टर, प्रिंसिपल-कोऑर्डिनेटर के खिलाफ FIR दर्ज

Next Post

फ्यूल स्टोरेज स्टेशन में लगी भीषण आग, 17 की मौत, 50 लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
massive fire

फ्यूल स्टोरेज स्टेशन में लगी भीषण आग, 17 की मौत, 50 लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

Property Seized

माफिया और उसके भाई की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

18/05/2022

पापांकुशा एकादशी का व्रत दिलाता हैं यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति, जानें पूजन विधि

11/10/2024
Dr. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version