• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी कल 82 बच्चों को देंगे मिलेगा लैपटॉप, पीकू का करेंगे शुभारंभ

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। होली के मौके पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के हाथों बाल सेवा योजना के 82 लाभार्थी बच्चों को छह मार्च को लैपटॉप मिलेगा। जिले के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि का चेक भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री की ओर से 200 महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा।

जून 2021 में शुरू हुई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 4000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिनके माता पिता दोनों, या किसी एक की मृत्यु कोरोना के कारण हुई। वहीं योजना (सामान्य) के अंतर्गत चयनित ऐसे सभी बच्चों को प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। जिनके माता-पिता दोनों या किसी एक की मृत्यु कोरोना काल में किसी अन्य कारण से हुई। गोरखपुर में 603 बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार इन बच्चों के पालन पोषण से लेकर इनकी पढ़ाई तक का खर्च उठाती है।

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सामाजिक सुरक्षा सेक्टर की कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण के दौरान निर्देश दिया था कि कोरोना संक्रमण से अपने अभिभावकों को खो चुके निराश्रित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटाप दिया जाए। योजना के तहत पंजीकृत 9वीं या इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थी पात्र हैं।

इसके तहत गोरखपुर में 82 बच्चें पात्र रूप में चयनित किए गए हैं। इन्हें सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लैपटॉप वितरित करेंगे। पूर्व में भी जिले के ऐसे करीब सवा सौ बच्चों को लैपटॉप दिया जा चुका है। इस कार्यक्रम के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 200 महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार धनराशि का चेक भी सौंपेंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

दो पीकू का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री (CM Yogi)

मुख्यमंत्री (CM Yogi) जंगल कौड़िया सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर जंगल कौड़िया व चरगांवा सीएचसी में बने पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का शुभारंभ करेंगे। इस पीकू का निर्माण हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से कराया है। कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे से होगा। एचयूआरएल की तरफ से 17 सीएचसी पर पीकू का निर्माण कराया जाना है। दो सीएचसी जंगल कौड़िया व चरगांवा पर निर्माण पूर्ण हो गया है। पीकू पर मल्टी पैरा कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, स्पेशल डिजाइन बेड, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर समेत सभी आवश्यक व अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं।

गोरखपुर में भी होगी ‘मसान की होली’, पहली बार खेली जाएगी चिता की राख से होली

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पीकू संचालित करने के लिए अभी संस्था एक साल तक डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इन केंद्रों पर सेंटर चलाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगा।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

‘दोनों डिप्टी सीएम क्यों नहीं?’, अखिलेश यादव ने फोटो पर उठाया सवाल

Next Post

पूर्व पीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Imran Khan

पूर्व पीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें

मनोहर लाल पंथ पर विश्वास बरकरार,फिर बने योगी 2.0 में मंत्री

25/03/2022
Fire

तीन मंजिला घर में लगी भीषण आग, परिवार के 10 सदस्यों की मौत

13/07/2023
upsc

UPSC में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version