• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को किया डिजिटल हस्तान्तरण

Writer D by Writer D
06/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जायेगी। सरकार मातृशक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ देने के लिए तेजी से कार्य किया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के समापन के मौके पर यह घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकल महिलाओं को सम्मानित भी किया। वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को माह फरवरी के 01 करोड़ 89 लाख रुपये का डिजिटल हस्तान्तरण मुख्यमंत्री ने किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है,वे हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आपको साबित किया है। आज प्रदेश के दुर्गम गांवों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। अपनी कौशल क्षमता के माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रही हैं।

23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों से जुड़ी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को सशक्त बनाने में अनेक प्रयास हुए हैं। आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंकों से जोड़ा जा चुका है। आज वित्तीय समावेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे। आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है,वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह के समापन के मौके पर होली मनाते। 

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार को मातृशक्ति का आशीर्वाद और समर्थन चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम सरकार के सशक्त मातृशक्ति, सशक्त राज्य के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आज पुरुषों से कम नहीं हैं: रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य में विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। एकल महिलाएं जिस मजबूती के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, इसके लिए वे सराहना के पात्र हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की मातृशक्ति के साथ होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए।

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,विधायक दलीप सिंह रावत,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,सचिव एच.सी. सेमवाल,अपर सचिव निवेदिता कुकरेती और मातृशक्ति मौजूद थी।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने उठाए कड़े कदम

Next Post

हत्या का खुलासा न हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Next Post
CM Dhami

हत्या का खुलासा न हुआ तो जवाबदेही तय की जाएगी : धामी

यह भी पढ़ें

बीस हजार रुपये की घूस लेते ब्लॉक का लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

27/10/2021

नमाज पढ़कर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

22/06/2021
Arrested

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार

14/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version