• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने उठाए कड़े कदम

Writer D by Writer D
06/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Power

Yogi government reduced power line loss

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने, विद्युत संबंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराने, लाइन लॉस (Power Line) कम करने समेत अनेक सुविधाएं पिछले छह वर्षों में दी हैं। यही वजह है कि प्रदेश में जहां वर्ष 2016-17 में 21.47 प्रतिशत लाइन हानियां थी, उसे घटाकर जनवरी 2023 तक 17.62 प्रतिशत किया जा सका है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि वर्ष 2016-17 में ए टी एंड सी हानियां 28.81 प्रतिशत से घटाकर 26.83 प्रतिशत की गयीं हैं। साथ ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में अलग-अलग मद में कुल 23 हजार करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी प्रदान की है। इसके अलावा वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट में एक हजार करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी की भी व्यवस्था की गई थी।

ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल जमा करने के लिए शुरू हुई कई योजनाएं

प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए कुल 6503 करोड़ की सब्सिडी दी। इसी तरह निजी नलकूप के लिए 7097 करोड़ तथा कृषि विभाग द्वारा 1250 करोड़ की सब्सिडी दी गई। इसके अलावा बुनकरों को 250 करोड़ तथा लॉस फंडिंग के लिए 8007 करोड़ सब्सिडी के रूप में दिये गये। कुल मिलाकर योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कुल 23107 करोड़ की सब्सिडी वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की। इसके साथ ही योगी सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिल देने व जमा करने के लिए उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा जा रहा है, जिसमें उन्हे खुद अपना विद्युत बिल ऑनलाइन जनरेट करने की सुविधा दी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने के लिए दूर दराज स्थित उपखण्ड कार्यालय या विद्युत उपकेन्द्रों पर जाना पड़ता था। ऐसे में उनकी समस्या को दूर करते हुए योगी सरकार ने जुलाई 2018 में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा केन्द्रों (सीएससी) द्वारा विद्युत बिल भुगतान की व्यवस्था की। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों (विद्युत सखियों), राशन की दुकानों (पीडीएस शॉप), सहकारी समितियों (पैक्स) एवं बिलिंग एजेंसियों के मीटर रीडरों के माध्यम से पिछले दो वर्षों से विद्युत बिल का भुगतान करने की व्यवस्था की गई, जहां उपभोक्ता बिल संशोधन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

40 लाख स्मार्ट मीटर लगाने को हो रहा युद्धस्तर पर काम

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े उपभोक्ताओं को ओपन एक्सोस के माध्यम से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ अब तक 245 बड़े उपभोक्ताओं ने उठाया है। वहीं प्रदेश में 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना चलाई जा रही है। अभी तक प्रदेश के 12 शहरों में लगभग 11.78 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने पर मैनुअल मीटर रीडिंग की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 की व्यवस्था की गयी है, जिसकी मानीटरिंग डिस्कॉम एवं पावर कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उपभोक्ता इस नंबर पर बिल, विद्युत आपूर्ति व्यवधान, ट्रांसफार्मर खराब होने, मीटर की खराबी, नये कनेक्शन तथा विद्युत चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही विद्युत समाधान सप्ताह में 1.73 लाख शिकायतों में से 1.46 लाख शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार संभव पोर्टल पर कुल 71,000 शिकायतों के निस्तारण की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। विद्युत विभाग में नये विजिलेन्स दलों का गठन किया गया, जिसमें 88 रेड टीमें कार्यरत हैं, जो विद्युत चोरी को रोकने एवं ए टी एण्ड सी लॉस को कम से कम करने पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में विद्युत चोरी निरोधक थाने क्रियाशील हैं।

Tags: Lucknow Newsuppcl
Previous Post

मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं से मृत्यु दर में कमी : सीएम योगी

Next Post

सीएम धामी ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को किया डिजिटल हस्तान्तरण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को किया डिजिटल हस्तान्तरण

यह भी पढ़ें

Buttermilk

गर्मियों में करें छाछ का सेवन, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

28/05/2026
eye makeup

आंखों के रंग के अनुसार करें आईशैडो का चुनाव

01/05/2026
Akash Prime missile

DRDO ने किया आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए बनेगा काल

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version