• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी’, जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद

Writer D by Writer D
09/03/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi listened to the complaint in Janata Darbar

CM Yogi listened to the complaint in Janata Darbar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। चार दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए।

जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्रवाई का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए। जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया ‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए।

होली पर सतीश कौशिक ने की दोस्तों संग मस्ती, फिर दुनिया को कहा- अलविदा

सीएम ने जनता दर्शन में राजस्व से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें। सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी।

सीएम योगी (CM Yogi) के साथ खेलने लगा बच्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बाल प्रेम के लिए भी विख्यात हैं। बच्चों के बीच सारे प्रोटोकॉल किनारे कर उन्हें दुलारना, उपहार के साथ आशीर्वाद देना उन्हें खूब भाता है। बच्चे भी सीएम योगी से खूब घुलमिल जाते हैं। गुरुवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक महिला के साथ आए बच्चे पर पड़ गई। उन्होंने बच्चे को दुलारा तो वह खूब खुश हो गया। फिर क्या था, सीएम व बालक भाव विह्वल होकर एक दूसरे के साथ खेलने लगे। कुछ देर दुलारने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbar in gorakhpurjanta darbar of yogijanta darshan
Previous Post

होली पर सतीश कौशिक ने की दोस्तों संग मस्ती, फिर दुनिया को कहा- अलविदा

Next Post

लखनऊ से जुड़े हुए थे सतीश कौशिक, UP GIS में भी हुए थे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
Satish Kaushik

लखनऊ से जुड़े हुए थे सतीश कौशिक, UP GIS में भी हुए थे शामिल

यह भी पढ़ें

Ajendra Ajay

देवभूमि के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को बचाए रखने लिए उठाने होंगे कुछ जरुरी कदम

18/07/2021
104 death of Palestine in israeli force

भूख से बेताब लोगों की भीड़ पर इजरायली फोर्स ने कर दी फायरिंग, 104 फिलिस्तीनियों की मौत

01/03/2024
CM Dhami

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सीएम धामी ने किया मतदान, ग्रामीण मतदाताओं से की ये अपील

24/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version