• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर के पुरोहित के घर के बाहर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चंद्रनगर में शुक्रवार देर रात कुछ आरोपित युवकों द्वारा मंदिर के पुरोहित के घर के बाहर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर आज सुबह अज्ञात में मामला दर्जकर किया और दोपहर बाद प्रकरण में आरोपित को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चंद्रनगर स्थित आजाद नगर निवासी बृजमोहन जोशी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह उत्तराखंड के रहने वाले है। कई वर्षों से वह मुरादाबाद रेलवे हरथला कॉलोनी में झंडेवाला मंदिर के पुजारी है। वह मोहल्ला आजाद नगर चंद्रनगर में सुरेश बघेल के मकान में किराए पर रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर में खाना खा रहे थे।

तभी अज्ञात दो बाइक सवार आए और उनके घर के बाहर गली में उनका नाम लेकर गाली गलौज करने लगे फिर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। फायर की आवाज सुन कर आस-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए तो मौके से दोनों युवक फायर करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी डॉ अनूप यादव ने बताया पुजारी कि तहरीर पर आज सुबह मुकदमा दर्ज करते हुए आज नामजद आरोपित को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में कबूला है कि पूर्व में मंदिर में जूते पहनकर घुसने पर उसका पुजारी से झगड़ा हुआ था। अन्य आरोपितों की तालाश की जा रही है। उन्होंने कहा पूरे मामले में जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुजारी बृजमोहन ने बताया कि हरथला रेलवे कॉलोनी निवासी पीयूष कौशिक होली के दिन मंदिर में जूते पहनकर घुस गया था। जिसको उन्होंने फटकार लगाई थी। तभी से पीयूष पुजारी से रंजिश रखने लगा था और उसने धमकी भी दी थी और उसने धमकी भी दी थी।

Tags: Muradabad news
Previous Post

करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

Next Post

विद्युत विभाग के अवर अभियंता के उत्पीड़न से रिटायर्ड फौजी की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
The entire family was found dead

विद्युत विभाग के अवर अभियंता के उत्पीड़न से रिटायर्ड फौजी की मौत

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

शातिर लुटेरा गिरफ्तार, छह लाख का चोरी का सामान बरामद

10/04/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ऑनलाइन डेस्क बोर्ड का किया शुभारंभ

27/07/2023
पीएम मोदी PM Modi

कांग्रेस ने कृषि बिल के ‘कलर’ पर चर्चा की, कंटेंट पर नहीं : पीएम मोदी

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version