• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत विभाग के अवर अभियंता के उत्पीड़न से रिटायर्ड फौजी की मौत

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, हमीरपुर
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम बिरखेरा के भूतपूर्व सैनिक की विधवा ने पारा रैपुरा सबस्टेशन के अवर अभियंता पर पति का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर ब्रेन हेमरेज से मौत (Dies) होने की बात कही है। शनिवार को समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। दोनों अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

बिरखेरा निवासी दया त्रिपाठी ने बताया कि उसके पति स्वतंत्र प्रकाश त्रिपाठी सेना से रिटायर्ड होने के बाद 2011 से विद्युत विभाग में एसएसओ पद पर कार्यरत थे। सन् 2016 से यह पारा रैपुरा विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत थे। यहां पर तैनात अवर अभियंता जतिन सोनी ने जनवरी माह में मेरे पति से किसानों से धनराशि वसूलने का दबाव बनाया था। जिसे पति ने इंकार कर दिया था।

इससे नाराज होकर अवर अभियंता ने 18 जनवरी 2023 को ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने का आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया था। इससे मेरे पति मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। पीड़िता का आरोप है उसका एक मकान पंधरी में बना हुआ था। जिसके कनेक्शन के लिए अवर अभियंता ने 20 हजार की मांग की थी। पति ने इंकार करके शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही थी।

तब अवर अभियंता ने दोनों पुत्रों को विभाग से नौकरी निकालने की धमकी देकर चुप करा दिया था। इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसके पति को 10 फरवरी को ब्रेन हेमरेज हो गया और इलाज के दौरान 23 फरवरी को मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की मौत का जिम्मेदार अवर अभियंता है पीड़िता ने समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल को शिकायत सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। दोनों अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

अवर अभियंता जतिन सोनी ने आरोपों को निराधार बताते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल चोरी होने के बाद स्वतंत्र प्रकाश त्रिपाठी को पावर हाउस से दूसरी जगह भेजने के लिए पत्राचार किया था। रुपये मांगने की बात गलत है। उनका कनेक्शन भी कर दिया गया है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

मंदिर के पुरोहित के घर के बाहर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Next Post

12 मार्च राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा आज इन का भाग्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Horoscope

12 मार्च राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा आज इन का भाग्य

यह भी पढ़ें

Surya

सूर्य-शनि करेंगे इस शुभ योग का निर्माण, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

30/01/2025
CM Dhami

उत्तराखंड राज्य तेजी से विकास पथ पर अग्रसर, गेम चेंजर योजनाएं बदलेंगी तस्वीर : मुख्यमंत्री धामी

06/11/2024
CM Dhami

पीएम मोदी ने जोशीमठ भू-धसाव पर सीएम धामी से ली जानकारी, सहयोग का दिया भरोसा

08/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version