• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 12 से अधिक लाेग घायल

Writer D by Writer D
13/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Dispute

Bloody Dispute

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द में रविवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट (Clash) हाे गई। दोनाें पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें 12 से अधिक लाेग घायल हाे गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने चार की हालत गंभीर हाेने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में 14 से 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द में रविवार सुबह लगभग 10-11 बजे के आसपास सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर अजीत यादव, रमाशंकर यादव और सुरजीत यादव समेत अन्य लोग निर्माण करने लगे। दूसरे पक्ष ने इसका विराेध शुरू किया. जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हाे गई। राजस्व महकमे ने भी मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई।

मामले में पीड़ित महेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि अजीत यादव समेत अन्य लोग रास्ते में मकान बना रहे थे। हम लोग मना कर रहे थे. कहा जा रहा था कि दो फीट छोड़कर निर्माण कराएं। आरोप है कि सरकारी नाली काे पाटकर निर्माण कराया जा रहा था। मारपीट (Clash) में 15-20 लोग घायल हुए। चार घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फतनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 14 से 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष के लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अन्य सभी लोगों को सामान्य चोटें आईं हैं। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags: pratapgarh news
Previous Post

किसान दम्पत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

साइबर ठगों ने ठगे 48 लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
Next Post
Cyber Fraud

साइबर ठगों ने ठगे 48 लाख रुपये

यह भी पढ़ें

Ind vs Pak

Ind vs Pak: रोहित ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

14/10/2023
Vishwakarma Puja

कब है विश्वकर्म पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त

15/09/2023
accident

टायर ब्लास्ट होने के बाद तेज रफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version