• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर ठगों ने ठगे 48 लाख रुपये

Writer D by Writer D
13/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। झारखंड के साइबर ठगों (Cyber Thugs) का तार अब जनपद से भी जुड़ गया है। यहां से ठगों ने एक व्यापारी को झांसे में लेकर 48 लाख रुपये ठग लिए। नगर निवासी तन्मय जैन को स्कूटी की फ्रेंचाइजी एजेंसी देने के नाम पर निशाना बनाया। इसकी जानकारी उनको तब हुई जब उनसे ठग वाहन की एजेंसी देने की बजाय लगातार रुपये मांगते रहे। मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की तो पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। छानबीन करने पर झारखंड के तीन आरोपित प्रकाश में आए। इनको दबोचने के लिए मीरजापुर पुलिस भी झारखंड गई थी, लेकिन इससे पहले ही झारखंड की पुलिस ने ठगों को अन्य मामलों में दबोच लिया। जब पूछताछ हुई तो ठगी करने का मामला उजागर हुआ।

तन्मय जैन ने स्कूटी कंपनी की फ्रेंचाइजी एजेंसी लेने के लिए एक वेबसाइट पर आवेदन किया था। उनके इस आवेदन को देखकर साइबर ठगों ने हैक कर लिया और कंपनी बनकर फ्रेंचाइजी एजेंसी देने की बात करने लगे। गत दिसंबर 2022 में पहले कागजात पूर्ण कराने के लिए उनसे एक लाख 70 हजार रुपये की डिमांड की। जब उन्होंने मांगे गए रुपये उस कंपनी के खाते में डाल दिया तो कुछ दिन बाद फिर ठगों ने उनको फोन कर रुपये मांगे। इस बार उन्होंने 55 हजार रुपये दिए।

इसके बाद एनओसी की कार्रवाई के लिए रुपये मांगे ताे 13 लाख रुपये उनके खाते में डाल दिए। वाहनों को भेजने के लिए फिर 13 लाख रुपये मांग की गई, इसे भी खाते में डाल दिए। कुछ दिनों बाद भी वाहन की एजेंसी नहीं मिली तो तन्मय ने दोबारा उनको फोन किया। इस पर ठगों ने कहा कि कुछ टैक्स का कार्य फंस गया था। इसके लिए और रुपये भेजे तो 20 गाड़ी भेज देंगे। यह सुन उन्होंने फिर तीन बार में 20 लाख रुपये तत्काल खाते में भेज दिया।

15 दिन तक कोई गाड़ी नहीं भेजी गई तो उनको शक हुआ। उन्होंने दोबारा उस नंबर पर फोन किया तो वह बंद बताने लगा। एजेंसी में ईमेल भी किया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने इसकी शिकायत परिक्षेत्रीय साइबर थाने में की। निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम सक्रिय हो गई और छानबीन शुरू की गई। पुलिस आरोपित तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच झारंखंड की पुलिस उन तक पहुंच गई और दो लोगों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि झारखंड सहित देश के आधा दर्जन प्रांतों के जनपदों के लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी(Cyber Thugs)  की गई है।

Tags: mirjapur news
Previous Post

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 12 से अधिक लाेग घायल

Next Post

फायरिंग करने वाले 6 गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

फायरिंग करने वाले 6 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विष्णुदेव साय

22/04/2024

ब्रिक्स डायलॉग 2026 में यूपी की आवाज बनी बलिया की बेटी स्मृति सिंह

12/09/2026

योगी सरकार करेगी ये बड़ा बदलाव, पांच साल का प्रोबेशन पूरा होने पर ही सरकारी नौकरी होगी पक्की

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version