• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध रूप से रह रहे दो रोहिंग्या गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र से दो रोहिंग्या को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रोडवेज के समीप से दो रोहिंग्या को एटीएस की वाराणसी इकाई ने पुलिस के सहयोग से मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने म्यांमार के एक नागरिक और बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति समेत कुल छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।

उन्होने बताया कि एटीएस को भारत में कुछ लोगों के अवैध तरीके से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की मदद करने की सूचना मिली थी जिसकी जांच के बाद एटीएस वाराणसी इकाई ने बलिया रोडवेज के निकट मोहम्मद अरमान उर्फ अबु तल्हा तथा अब्दुल अमीन को गिरफ्तार कर लिया।

अरमान ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रोहिंग्या शरणार्थी है और 2008 में सीमा पार कर मणिपुर आया था जहां वह बलिया के रहने वाले सगीर अहमद की दुकान पर काम करता था। उनके सहयोग से बलिया आया और सगीर के बेटे सैद ने उसे अपने घर में पहचान बदल कर शरण दी। बाद में वह बलिया शहर के उमर गंज में किराए के मकान में रहने लगा । लोकसभा चुनाव 2014 के पहले पूर्व ग्राम प्रधान एजाज के भाई निसार ने उसे वोटर कार्ड उपलब्ध कराया । इसी आधार पर उसने पैन कार्ड व आधार कार्ड बनवा लिया । इसके बाद इजहरुल हक ने उसका पासपोर्ट बनवा दिया। इसके बाद कमाने के लिए बहरीन व सऊदी अरब गया । वर्ष 2022 में भारत लौटा और कुछ दिन दिल्ली में रहा।

इसके बाद दूसरे भाई इरफान व उसके दोस्त हामिद के कहने पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पंडुआ में रहने लगा । पंडुआ के पास पुरुषोत्तम पुर में दोनों भाई जमीन खरीद कर घर बनवा कर रहने लगे । हामिद अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कराकर उनका फर्जी दस्तावेज बनवाता है और भारत में अलग अलग स्थान पर भेजता है। हामिद के कहने पर वर्धमान से अब्दुल अमीन को लेकर बलिया आया व दस्तावेज बनवाने का प्रयास कर रहा था कि पकड़ा गया।

मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) वाराणसी यूनिट के निरीक्षक भारत भूषण तिवारी की तहरीर पर मंगलवार रात बलिया शहर कोतवाली में बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन , म्यांमार के निवासी मोहम्मद इरफान के साथ ही अरमान , हामिद, निसार व शैद अली के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419 , 420 , 467 , 468 , 471 , 370 ,120 बी व 34 तथा विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होने बताया कि अरमान और अब्दुल अमीन के कब्जे से तीन भारतीय पासपोर्ट , तीन आधार कार्ड, दो भारतीय वोटर आई डी, एक पैन कार्ड , एक यू एन एच आर सी कार्ड , एक ए टी एम कार्ड , दो सौ आठ रुपए विदेशी मुद्रा, दो मोबाइल फोन व एक विदेशी सिम कार्ड बरामद किया गया है।

Tags: ballia news
Previous Post

कच्ची दीवार गिरने से एक की मौत

Next Post

16 मार्च राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
CM Yogi performs Rudrabhishek
उत्तर प्रदेश

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
Next Post
Horoscope

16 मार्च राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

यह भी पढ़ें

18 जनवरी से खुलेंगे कोचिंग शिक्षण संस्थान Coaching educational institutions to open from January 18

कोटा : 18 जनवरी से खुलेंगे कोचिंग शिक्षण संस्थान, दिशा-निर्देश जारी

09/01/2021
Kat told IPL

आईपीएल टीमें यूएई में छह की बजाय तीन दिन का चाहती है क्वारंटाइन

05/08/2020
CBI

CBI ने इनकम टैक्स के 9 अफसरों को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version